---विज्ञापन---

तब्बू के साथ दिखा ये अनजान शख्स कौन? विंदू दारा सिंह के साथ है इसका गहरा नाता

बॉलीवुड एक्ट्रेस तब्बू की तस्वीरें एक शख्स के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. जिसके बाद लोग सवाल पूछ रहे हैं कि यह कौन हैं. इस शख्स का विंदू दारा सिंह के साथ खास रिश्ता है.

Tabu And Fateh randhawa
Tabu And Fateh randhawa

बॉलीवुड एक्टर और एक्ट्रेस के साथ जुड़ी हर छोटी बड़ी चीज अक्सर ही खबर बन जाती हैं और खासकर ये तब होता है जब फिल्म इंडस्ट्री में कोई नया चेहरा किसी भी बड़े सेलेब्स के साथ नजर आता है. वहीं हाल ही में 54 साल की एक्ट्रेस तब्बू के साथ एक अनजान शख्स को देखा गया है. जिसके साथ उनकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. तस्वीरें वायरल होने के बाद लोग सवाल कर रहे हैं कि तब्बू के साथ ये कौन हैं. इतना ही नहीं इस शख्स का कनेक्शन विंदू दारा सिंह से भी है. तो चलिए जानते हैं.

तब्बू के साथ दिखने वाला शख्स है उनका भांजा

तब्बू ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर जिस शख्स के साथ फोटो शेयर की है. वो कोई और नहीं बल्कि उनकी बहन फराह नाज के बेटे फतेह रंधावा है. फतेह फराह नाज और विंदू दारा सिंह के बेटे हैं. हालांकि फराह और विंदू का बहुत ही तलाक हो चुका है. लेकिन परिवार की तरह वह हमेशा ही सबसे जुड़े रहते हैं. वहीं, फतेह तब्बू के बेटे की तरह है.

---विज्ञापन---

वायरल हुई तब्बू और फतेह की फोटो

तब्बू ने फतेह के साथ जो तस्वीरें शेयर की हैं, उनमें वो मुस्कुराते हुए और साथ में सेल्फी लेते हुए नजर आ रहे हैं. इन फोटोज पर लोग भी कमेंट कर रहे हैं. वहीं, फतेह ने भी अपने इंस्टाग्राम पर फोटोज शेयर की हैं. उसपर लोग कमेंट कर रहे हैं.

---विज्ञापन---

कौन हैं फतेह रंधावा

बता दें कि फतेह रंधावा फिलहाल फिल्मों में एक्टिव नहीं है. लेकिन वह फिल्म इंडस्ट्री के लोगों से ताल्लुक रखते हैं. उनकी मां फराह नाज 80 और 90 के दशक की जानी मानी एक्ट्रेस रह चुकी हैं. वहीं, पिता विंदू दारा सिंह फिल्मों, टीवी में काफी एक्टिव रहे हैं. वहीं, तब्बू फतेह की रिश्ते में मौसी लगती हैं और अक्सर ही अपने भांजे के साथ नजर आती रहती हैं. फराह और बिंदी ने 1996 में शादी की थी, लेकिन 2002 में दोनों का तलाक हो गया था. फराह ने बाद में सुमीत सहगल से शादी की और विंदू ने डीना उमारोवा से शादी कर ली.

---विज्ञापन---

इस फिल्म में नजर आईं तब्बू

तब्बू के काम को लेकर बात करें तो हाल ही में वह अक्षय कुमार स्टारर फिल्म भूत बंगला में नजर आई हैं. उनके अलावा फिल्म में वामिका गब्बी, राजपाल यादव, परेश रावल जैसे एक्टर्स भी दिखे हैं. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है. दुनिया भर में इस मूवी ने 9 दिनों में 161.60 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- सुशांत सिंह राजपूत के केस में आया बड़ा ट्विस्ट, रिया चक्रवर्ती के लिए कोर्ट ने दिया ये आदेश

---विज्ञापन---
First published on: Apr 26, 2026 05:20 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.