फेमस कॉमेडियन राज शर्मा का निधन हो गया है. कॉमेडियन ने 50 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया. वह अपनी शानदार कॉमेडी, दमदार स्टेज परफॉर्मेंस के लिए जाने जाते थे. इतना ही नहीं उनके लाखों की संख्या में फैंस भी. डलास में रहने वाले राज शर्मा कॉमेडी क्लबों का जाना माना चेहरा थे. वहीं, उनके निधन के बाद से तमाम फैंस दुखी हैं. सभी ने उन्हें ऑनलाइन श्रद्धांजलि दी है. एक्टर वीर दास ने भी राज को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी है.
वीर दास ने राज की मौत पर जताया दुख
वीर दास ने सोशल मीडिया पर दुख जताया है और एक नोट शेयर किया है. उन्होंने बताया है कि राज ने उनके करियर की शुरुआत में काफी मदद की थी. उन्होंने लिखा, ” राज शर्मा ने मुझे लाफ फैक्ट्री में पहला मौका दिलवाया था. उन्होंने मुझे यकीन दिलाया कि मैं अमेरिकी बाजार में कंपीट करने के लिए काफी अच्छा हूं. उन्होंने मुझे बेहतरीन सलाह दी और खूब हंसाया. वह एक शानदार कॉमेडियन थे. उनकी प्रस्तुति आज भी बेजोड़ है.
उन्होंने यह भी बताया कि वो हमेशा एहसान चुकाना चाहते थे. उन्होंने लिखा, ” तुम एक अच्छे दोस्त और बड़े दिल वाले इंसान थे. एक कॉमेडियन के तौर पर, मैं तुम्हें सबसे बड़ी तारीफ देना चाहता हूं, तुम्हारी बराबरी करना लगभग नामुमकिन था. तुम्हारी बराबरी करना लगभग नामुमकिन था. तुम्हारी आत्मा को शांति मिले भाई. उन्होंने यह भी कहा कि यह पेशा लोगों को कठोर बना सकता है और अक्सर अकेलापन महसूस कराता है.
राज की मौत का कारण साफ नहीं
बता दें कि राज शर्मा की मौत का कारण अभी तक साफ नहीं हो पाया है. हालांकि वे अस्पताल से जुड़ी जानकारी अक्सर ही सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते थे 7 अप्रैल 2026 को उन्होंने आखिरी पोस्ट किया था, जिसमें उन्होंने अपनी हेल्थ के बारे में बताया था. इतना ही नहीं ईस्टर के मौके पर उन्होंने आईसीयू से एक मैसेज भी पोस्ट किया था. उन्होंने शुभकामनाएं दी थीं. उनके अचानक निधन से लोग हैरान हैं और कई लोग उनके सोशल मीडिया पोस्ट पर भी शोक जता रहे हैं.
कौन थे राज शर्मा
राज शर्मा एक जाने माने भारतीय अमेरिकी स्टैंड अप कॉमेडियन थे, जिन्होंने ग्लोबल कॉमेडी जगत में अपनी एक अलग पहचान बनाई. टेक्सास में जन्मे और पले बढ़े राज शर्मा साउथ एशियाई कॉमेडी जगत के अहम माने जाते थे. उन्होंने फेमस इंडियंस एट द इम्प्रोव टूर की सह स्थापना भी की थी. उनकी अनोखी कॉमेडी और स्टेज परफॉर्मेंस को लोग खासा पसंद करते थे.
यह भी पढ़े- संडे की छुट्टी नहीं होगी खराब, ओटीटी पर देख डालें ये 7 तगड़ी फिल्में