---विज्ञापन---

live

Entertainment Hindi LIVE: कब आएगा ‘कॉफी विद करण’ 9वां सीजन?, करण जौहर ने कन्फर्म की डेट

Entertainment in Hindi LIVE: करण जौहर ने हिट टॉक शो 'कॉफी विद करण' के सीजन 9 को लेकर एक बड़ा अपडेट दिया है. एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…

Entertainment News in Hindi Live
Entertainment News in Hindi Live

Entertainment LIVE Update in Hindi: बॉलीवुड के फेमस फिल्ममेकर करण जौहर ने आखिरकार अपने हिट टॉक शो ‘कॉफी विद करण’ के सीजन 9 को लेकर एक बड़ा अपडेट दिया है. करण जौहर ने बताया कि उनका ‘कॉफी विद करण’ के सीजन 9 जल्द ही आने वाला है. द वीक को दिए एक इंटरव्यू में करण ने मुस्कुराते हुए बताया कि इस साल दीवाली तक शो का 9वां सीजन आएंगा. हालांकि, उन्होंने अभी तक एक स्पेसफिक डेट नहीं बताई है. बता दें कि इस शो आखिरी सीजन 8 साल 2024 में आया था. जिसमें रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण को काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था.

आज बॉलीवुड की फेमस मौसमी चटर्जी का जन्मदिन है. इस साल दिग्गज एक्ट्रेस अपना 78वां जन्मदिन मना रही हैं. मौसमी चटर्जी ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 1961 में आई हिट बंगाली फिल्म ‘बालिका बधू’ से बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर की थी. इसके बाद साल 1972 में आई फिल्म ‘अनुराग’ से उन्होंने बॉलीवुड में कदम रखा, जो बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई. इसके बाद उन्होंने ‘नैना’, ‘गुलाम बेगम बादशाह’, ‘रोटी कपड़ा और मकान’, ‘अनाड़ी’, ‘फूल खिले हैं गुलशन गुलशन’, ‘प्रेम बंधन’, ‘मांग भरो सजना’ और ‘पिकू’ जैसी कई हिट फिल्मों में काम किया है.

---विज्ञापन---

हॉलीवुड एक्टर जाफर जेक्शन की बायोपिक फिल्म ‘माइकल’ ने दूसरे दिन इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. इसके साथ फिल्म ने सिर्फ दो दिन में 10.30 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. वहीं इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन 206.4 मिलियन डॉलर (1945 करोड़ रुपये) तक पहुंच गया है. दूसरी तरफ रणवीर सिंह और आदित्य धर की मोस्ट सक्सेसफुल फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने 38वें दिन 2.95 करोड़ रुपये की कमाई की. इसी के साथ ही भारत में फिल्म का अब तक कलेक्शन 1127.14 करोड़ रुपये के पार जा चुका है. वहीं फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1772.88 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है.

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---
11:23 (IST) 26 Apr 2026
Entertainment Hindi LIVE: इस मशहूर दिग्गज हस्ती का निधन

भारत के प्रसिद्ध फोटोग्राफर रघु राय का निधन हो गया है. पिछले 6 दशकों से फोटोग्राफर के तौर पर काम कर रहे रघु राय ने रविवार को 83 साल की उम्र में अपनी आखिरी सांस ली. उनके निधन की जानकारी उनके बेटे नितिन राय ने दी है.

https://www.instagram.com/p/DXkcClmkrru/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=NTc4MTIwNjQ2YQ==

09:57 (IST) 26 Apr 2026
Entertainment Hindi LIVE: कब आएगा ‘कॉफी विद करण’ 9वां सीजन?

बॉलीवुड के फेमस फिल्ममेकर करण जौहर ने आखिरकार अपने हिट टॉक शो ‘कॉफी विद करण’ के सीजन 9 को लेकर एक बड़ा अपडेट दिया है. करण जौहर ने बताया कि उनका ‘कॉफी विद करण’ के सीजन 9 जल्द ही आने वाला है. द वीक को दिए एक इंटरव्यू में करण ने मुस्कुराते हुए बताया कि इस साल दीवाली तक शो का 9वां सीजन आएंगा. हालांकि, उन्होंने अभी तक एक स्पेसफिक डेट नहीं बताई है. बता दें कि इस शो आखिरी सीजन 8 साल 2024 में आया था. जिसमें रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण को काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था.

https://www.instagram.com/reel/DCl_gtNIkM8/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=NTc4MTIwNjQ2YQ==

First published on: Apr 26, 2026 09:54 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.