Dhurandhar 2 Vs Michael Box Office Report: हॉलीवुड एक्टर जाफर जेक्शन की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘माइकल’ दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. इस बायोपिक फिल्म को रिलीज हुए आज 2 दिन हो गए हैं, इन दो दिनों में फिल्म ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई की है. वहीं दूसरी तरफ बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह की मोस्ट पॉपुलर ‘धुरंधर: द रिवेंज’ को रिलीज हुए आज 38 दिन हो गए हैं. इसके बाद भी फिल्म की कमाई बॉक्स ऑफिस पर जारी है. लेकिन इस बार शनिवार के कलेक्शन में ‘धुरंधर: द रिवेंज’ हॉलीवुड फिल्म ‘माइकल’ से पीछे हो गई. चलिए आपको ये बताते हैं कि आखिर इन दोनों फिल्मों ने शनिवार को कितने का कलेक्शन किया है.
भारत में चला Michael का जादू
Sacnilk.com की रिपोर्ट के अनुसार, जाफर जेक्शन की मोस्ट अवेटेड बायोपिक फिल्म ‘माइकल’ ने दूसरे दिन इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. पहले दिन के मुकाबले दूसरे दिन इस हॉलीवुड फिल्म ने 38.9% जम्प के साथ काफी अच्छा कलेक्शन किया है. इसके साथ फिल्म ने सिर्फ दो दिन में 10.30 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. इंटरनेशनल लेवल पर भी फिल्म ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया है. रिपोर्टों के अनुसार, साउथ कोरिया और जापान को छोड़कर फिल्म ने विदेशों के 82 बाजारों से 111.4 मिलियन डॉलर (1049 करोड़ रुपये) की कमाई की है. वहीं इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन 206.4 मिलियन डॉलर (1945 करोड़ रुपये) तक पहुंच गया है.
‘धुरंधर: द रिवेंज’ की सारी कमाई
वहीं, दूसरी तरफ रणवीर सिंह और आदित्य धर की मोस्ट सक्सेसफुल फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने 38वें दिन भी काफी अच्छा कलेक्शन किया. फिल्म ने अपने 6वें शनिवार को बॉक्स ऑफिस पर 2.95 करोड़ रुपये की कमाई की. इसी के साथ ही भारत में फिल्म का अब तक कलेक्शन 1127.14 करोड़ रुपये के पार जा चुका है. फिल्म ने 38वें दिन 22.1% कुल ऑक्यूपेंसी के साथ हिंदी भाषा में 2.80 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. वहीं, कन्नड़ में 0.03 करोड़ रुपये, तमिल में 0.5 करोड़ रुपये और तेलुगु में 0.07 करोड़ रुपये की कमाई की. वहीं फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1772.88 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है.