Tuesday, 1 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

कौन है बादशाह की पहली पत्नी? जिनके साथ धूमधाम से की थी शादी, फिर लिया तलाक, जानें अब हैं कहां

मशहूर रैपर बादशाह और उनकी दूसरी पत्नी ईशा रिखी ने डिवोर्स की अनाउंसमेंट की है, ऐसे में लोग उनकी पहली पत्नी के बारे में जानना चाहते हैं. तो चलिए जानते हैं वो कौन हैं और अब कहां हैं?

Rapper badshah
कौन हैं रैपर बादशाह की पहली पत्नी?

मशहूर सिंगर और रैपर बादशाह इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं. सिंगर की दूसरी शादी टूटने की खबरें इन दिनों इंटरनेट पर चर्चा में है, जिसने फैंस को हैरान कर दिया है. सोमवार रात सिंगर और उनकी पत्नी ईशा रिखी ने सोशल मीडिया पोस्ट शेयर कर शादी के 5 महीने बाद डिवोर्स लेने की अनाउंसमेंट की है. बता दें, बादशाह ने पांच महीने पहले पंजाबी एक्ट्रेस ईशा रिखी के साथ गुपचुप तरीके से शादी की थी. जिसकी जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल हुईं फोटोज और वीडियोज से उनके फैंस को मिली थी. इस बीच फैंस अब बादशाह की पहली पत्नी के बारे में जानना चाहते हैं. आखिर वह कौन हैं. दोनों की मुलाकात कैसे हुई और उनका रिश्ता क्यों टूट गया? आइए जानते हैं.

कौन हैं बादशाह की पहली पत्नी जैस्मीन?

बादशाह का असली नाम आदित्य प्रतीक सिंह सिसोदिया है. उन्होंने साल 2012 में जैस्मीन मसीह से शादी की थी. जैस्मीन मूल रूप से पंजाब के जालंधर की रहने वाली थीं और ईसाई धर्म को मानती हैं. यही वजह थी कि दोनों ने चर्च में शादी की थी. बताया जाता है कि शादी के बाद भी बादशाह ने अपनी पत्नी को लाइमलाइट से दूर रखा और उनके बारे में ज्यादा जानकारी पब्लिक के बीच नहीं लाए.

---विज्ञापन---

कहां हुई थी पहली मुलाकात?

बादशाह और जैस्मीन की पहली मुलाकात एक पार्टी में हुई थी. दोनों की मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई. इसके बाद उनकी दोस्ती प्यार में बदल गई और कुछ समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने शादी का फैसला किया. साल 2012 में परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में दोनों शादी के बंधन में बंध गए थे.

बेटी के माता-पिता बने बादशाह-जैस्मीन

शादी के करीब पांच साल बाद 2017 में बादशाह और जैस्मीन बेटी के माता-पिता बने. उनकी बेटी का नाम जेसेमी ग्रेस मसीह सिंह है. हालांकि, बेटी के जन्म के कुछ साल बाद ही दोनों के रिश्ते में दरार आ गई.

---विज्ञापन---

क्यों हुआ दोनों का तलाक?

साल 2020 में बादशाह और जैस्मीन का तलाक हो गया. बादशाह ने ‘द लल्लनटॉप’ से बातचीत में अपने टूटे रिश्ते पर बात करते हुए बताया था कि दोनों के बीच कल्चरल डिफरेंसेज बड़ी वजह बनी. उनके मुताबिक, जैस्मीन दूसरे कल्चर के हिसाब से खुद को एडजस्ट नहीं कर पा रही थीं और धीरे-धीरे चीजें खराब होती चली गईं.

अब कहां हैं एक्स वाइफ और बेटी?

इस बीच बादशाह ने यह भी बताया था कि उन्होंने इस रिश्ते को बचाने की पूरी कोशिश की थी. लेकिन उनकी कोशिशों के बाद भी ये रिश्ता टूट गया. फिलहाल, उनकी बेटी अपनी मां के साथ रहती हैं और ईसाई धर्म का पालन करती हैं.

---विज्ञापन---
First published on: Sep 01, 2026 11:39 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola