Virat Kohli and Anushka Sharma Return to India Rumours: बॉलीवुड और क्रिकेट जगत की सबसे पॉपुलर जोड़ी अनुष्का शर्मा और विराट कोहली एक बार फिर से चर्चा में आ गए हैं. अनुष्का शर्मा और विराट कोहली लगातार प्रेमानंद महाराज जी के दर पर पहुंच रहे हैं. अनुष्का और विराट अपनी कृष्ण भक्ति की वजह से हर किसी का ध्यान अपनी तरफ खींच रहे हैं. हाल ही में उन्हें नंगे पांव वृंदावन के सड़कों पर घूमते हुए देखा गया था. इसी बीच खबरें वायरल हो रही हैं कि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा अब जल्द ही विदेश से अपने वतन वापसी करने वाले हैं.
खबरें हैं कि विराट कोहली और अनुष्का ने मुंबई में नए लग्जरी अपार्टमेंट खरीदा है, जिसके बाद से ही ये चर्चा फिर से शुरू हो गई है. खबरों के अनुसार, विराट और अनुष्का ने लंदन में रहते-रहते ही मुंबई में एक लग्जरी और नया अपार्टमेंट खरीद लिया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक इस अपार्टमेंट के साथ 316 वर्ग फीट का एक्सक्लूसिव एरिया और तीन कार पार्किंग स्पेस भी मिला है. बता दें कि इस प्रॉपर्टी का रजिस्ट्रेशन 21 जुलाई 2026 को हो चुका है. जिसके लिए 1 करोड़ की स्टैंप ड्यूटी और 300 की रजिस्ट्रेशन फीस भी विराट और अनुष्का ने चुकाई है. अधिक जानकारी के लिए E24 का यह वीडियो देखें…