Saturday, 22 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

पूनम ढिल्लों की अचानक बिगड़ी तबीयत, मुंबई के लीलावती अस्पताल में कराया गया भर्ती

Poonam Dhillon Hospitalised: फेमस एक्ट्रेस पूनम ढिल्लों की अचानक तबियत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

Poonam Dhillon, Poonam Dhillon health update, Poonam Dhillon hospitalised, Poonam Dhillon hospitalized,
पूनम ढिल्लों को मुंबई के लीलावती अस्पताल में कराया गया भर्ती (Social media)

Poonam Dhillon Hospitalised: बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस और सिने एंड टीवी आर्टिस्ट्स एसोसिएशन (CINTAA) की अध्यक्ष पूनम ढिल्लों को लेकर एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है. दरअसल, पूनम ढिल्लों की अचानक तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस बात की जानकारी पत्रकार विकी लालवानी ने दी है. उन्होंने बताया कि दिग्गज एक्ट्रेस को डेंगू हो गया है, जिसका वो पिछले कई दिनों से इलाज करा रही हैं. ताजा अपडेट के अनुसार, अस्पताल में भर्ती के बाद से पूनम ढिल्लों की तबीयत में सुधार हो रहा है. इस खबर के सामने आते ही फैंस के बीच एक्ट्रेस की तबीयत को लेकर चिंता बढ़ गई.

कब कैसी है पूनम ढिल्लों की तबीयत?

विकी लालवानी ने अपने इंस्टाग्राम पर पूनम ढिल्लों के अस्पताल में भर्ती होने की जानकारी दी. उन्होंने एक्ट्रेस की फोटो के साथ एक लंबा कैप्शन लिखा, ‘पूनम ढिल्लों को मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है. दिग्गज अभिनेत्री को डेंगू हो गया है और वह कुछ दिनों से अस्पताल में हैं. आज सुबह मैंने उनसे बात की और उन्होंने बताया कि उनकी सेहत में सुधार हो रहा है. मैं उनके जल्दी ठीक होने की प्रार्थना करता हूं और आशा करता हूं कि वह जल्द ही घर लौट आएंगी.’ विकी लालवानी की ये पोस्ट देखते ही देखते सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई. इसके फैंस भी कमेंट में एक्ट्रेस की हेल्थ को लेकर अपनी चिंता जाहिर की.

---विज्ञापन---

क्या है CINTAA का विवाद

बता दें कि इन दिनों एक्ट्रेस पूनम ढिल्लों पिछले कुछ समय से सिने एंड टीवी आर्टिस्ट्स एसोसिएशन (CINTAA) के विवाद को लेकर चर्चा में हैं. मालूम हो कि CINTAA की महासचिव उपासना सिंह ने प्रेजिडेंट पूनम ढिल्लों और वाइस प्रेजिडेंट पद्मिनी कोल्हापुरे पर संगठन में तानाशाही का आरोप लगाया है. एक पॉडकास्ट में उपासना सिंह ने बताया कि उनकी समिति से अब तक 11 लोगों ने इस्तीफा दे दिया है. पूनम जी, पद्मिनी जी और उनका समूह उन लोगों को कारण बताओ नोटिस भेजते हैं जो उनकी बात नहीं मानते. कारण बताओ नोटिस भेजना उनका सबसे पसंदीदा काम है.

आरोपों पर पूनम ढिल्लों ने क्या कहा?

हालांकि, पूनम ढिल्लों ने इन आरोपों को खारिज कर दिया. उन्होंने ई टाइम्स को दिए इंटरव्यू में कहा, ‘मैं किसी भी तरह की कीचड़ नहीं उछालना चाहती क्योंकि यह बहुत ही घटिया बात है. इनमें से ज्यादातर आरोप एक ऐसे व्यक्ति की हताश मानसिकता को दर्शाते हैं, जो अपनी काबिलियत से अधिक उम्मीद की करती थी. हमने हमेशा हर मोड़ पर उपासना सिंह को महासचिव के रूप में पेश किया है.’

---विज्ञापन---
First published on: Aug 22, 2026 01:31 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola