Monday, 29 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

कैसा गया Tere Ishk Mein का बॉक्स ऑफिस मंडे टेस्ट? कलेक्शन से जानें पास हुई या फेल

Tere Ishk Mein Box Office Collection Day 4: एक्टर धनुष और कृति सेनन की 'Tere Ishk Mein' की कमाई में चौथे दिन गिरावट देखने को मिली.

---विज्ञापन---

Tere Ishk Mein Box Office Collection Day 4
Tere Ishk Mein का मंडे टेस्ट

Tere Ishk Mein Box Office Collection Day 4: बॉलीवुड एक्टर धनुष और कृति सेनन की ‘Tere Ishk Mein’ इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. आज फिल्म को रिलीज हुए पूरे 4 दिन हो गए हैं. फिल्म ने शुरुआती 3 दिन बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की. हालांकि, चौथे दिन ‘Tere Ishk Mein’ की कमाई में गिरावट देखने को मिली. चलिए आपको बताते हैं कि धनुष और कृति की फिल्म का मंडे टेस्ट कैसा गया? साथ ही ये भी जानेंगे कि मूवी ने अब तक कुल कितनी कमाई की है.

Tere Ishk Mein का मंडे टेस्ट

Sacnilk.com की रिपोर्ट के अनुसार, धनुष और कृति सेनन की ‘Tere Ishk Mein’ ने चौथे दिन सिर्फ 8.25 करोड़ की कमाई की है, जो कि मूवी के पिछले 3 दिन में हुई कलेक्शन के मुकाबले आधी है. वहीं, इसकी ऑक्यूपेंसी में भी गिरावट देखी गई, जो कुल 16.28% रही. इसमें सुबह के शो में 9.61%, दोपहर के शो में 16.56%, शाम के शो में 17.34%, और रात के शो में 21.61% रही. फिल्म की कलेक्शन और ऑक्यूपेंसी की गिरावट के अनुसार फिल्म का मंडे टेस्ट खास अच्छा नहीं रहा. वैसे फिल्म ‘Tere Ishk Mein’ ने भारत में अब तक कुल 60.25 करोड़ का कारोबार कर लिया है.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Samantha और Raj Nidimoru ने लगाई शादी पर मुहर, फोटो हुई वायरल

100 करोड़ से कितनी दूर

इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 60.25 करोड़ की कमाई करने वाली फिल्म ‘Tere Ishk Mein’ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन ठीक-ठाक रहा. Sacnilk.com की रिपोर्ट के मुताबिक धनुष और कृति सेनन की फिल्म ने दुनियाभर में 77.75 करोड़ का बिजनेस किया है. अब ये मूवी 100 करोड़ के क्लब से बस कुछ ही कदम दूर है.

---विज्ञापन---

फिल्म के एक्टर्स

धनुष और कृति सेनन की ‘Tere Ishk Mein’ का डायरेक्शन आनंद एल राय ने किया है. वहीं, फिल्म में कृति सेनन और धनुष के अलावा सुशील दहिया, तोता रॉय चौधरी, और प्रकाश राज जैसे एक्टर्स भी अहम भूमिका में हैं.

First published on: Dec 02, 2025 06:56 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola