Thursday, 23 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

सनी देओल की ‘बटवारा 1947’ को सेंसर बोर्ड की हरी झंडी, बिना एक भी कट पास हुई फिल्म, जानें कब होगी रिलीज?

सनी देओल की फिल्म 'बटवारा 1947' को CBFC ने बिना किसी कट के पास कर दिया है. राजकुमार संतोषी के डायरेक्शन में बनी यह हिस्टोरिकल ड्रामा जानें कब सिनेमाघरों में रिलीज होगी?

---विज्ञापन---

Sunny Deol Batwara 1947: सनी देओल की मोस्टअवेटेड फिल्म ‘बटवारा 1947’ रिलीज से पहले ही चर्चा में आ गई है. इस हिस्टोरिकल ड्रामा को सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) ने बिना किसी कट के मंजूरी दे दी है. यानी फिल्म को जस का तस पास किया गया है. अब सेंसर सर्टिफिकेट मिलने के बाद यह फिल्म 14 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज के लिए पूरी तरह तैयार है.

‘बटवारा 1947’CBFC की मंजूरी

राजकुमार संतोषी के निर्देशन में बनी ‘बटवारा 1947’ भारत-पाकिस्तान बंटवारे के दौर की एक भावुक और मानवीय कहानी है. फिल्म में उस समय के दर्द, बिछड़ते रिश्तों और इंसानियत के रिश्ते को बड़े पर्दे पर दिखाने की कोशिश की गई है. यह कहानी मशहूर लेखक और नाटककार असगर वजाहत के चर्चित नाटक ‘जिसने लाहौर नई वेख्या, ओ जम्या ई नई’ से इन्सपायर है.

---विज्ञापन---

क्या कहती है कहानी?

फिल्म की कहानी एक मुहाजिर मुस्लिम परिवार के इर्द-गिर्द घूमती है, जो बंटवारे के बाद लाहौर पहुंचकर एक खाली पड़े हिंदू घर में रहने लगता है. लेकिन कहानी तब दिलचस्प मोड़ लेती है, जब उन्हें पता चलता है कि उस घर की बुजुर्ग हिंदू महिला अभी भी वहीं रह रही है और अपना पुश्तैनी घर छोड़ने को तैयार नहीं है. इसके बाद दोनों परिवारों के बीच पैदा होने वाले रिश्ते, टकराव और इंसानियत की झलक फिल्म का सबसे हिस्सा बनता है.

कितने दमदार हैं किरदार?

फिल्म में सनी देओल मुहाजिर परिवार के मुखिया की भूमिका निभा रहे हैं, जबकि शबाना आजमी उस बुजुर्ग हिंदू महिला के किरदार में नजर आएंगी, जो हर हाल में अपना घर बचाने की कोशिश करती है. दोनों दमदार कलाकारों की यह टक्कर दर्शकों के लिए खास होने वाली है.

---विज्ञापन---

कब रिलीज होगी फिल्म?

हाल ही में मेकर्स ने फिल्म का नया पोस्टर जारी कर इसकी रिलीज डेट का ऐलान किया था. पोस्टर के मुताबिक ‘बटवारा 1947’ 14 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी. फिल्म को आमिर खान प्रोडक्शंस का सहयोग मिला है.

दमदार है स्टारकास्ट

स्टार कास्ट की बात करें तो फिल्म में सनी देओल और शबाना आजमी के अलावा प्रीति जिंटा, करण देओल, अली फजल, अभिमन्यु सिंह, खुशी हजारे और कनिका कपूर भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे. खास बात यह है कि प्रीति जिंटा इस फिल्म के जरिए लंबे समय बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रही हैं.

---विज्ञापन---

बंटवारे की पृष्ठभूमि पर बनी फिल्म

बंटवारे की पृष्ठभूमि पर बनी यह फिल्म सिर्फ इतिहास नहीं दिखाती, बल्कि नफरत के दौर में इंसानियत, अपनापन और उम्मीद का संदेश भी देती है. ऐसे में अब दर्शकों की नजरें 14 अगस्त पर टिकी हैं, जब ‘बटवारा 1947’ सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

First published on: Jul 23, 2026 03:29 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola