बीते दिनों दिल्ली में नीट पेपर लीक के कारण दिल्ली में विरोध प्रदर्शन हुआ था और इस दौरान एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक भूख हड़ताल पर बैठे थे. इस प्रोटेस्ट को तमाम सेलेब्स का समर्थन मिला था. 3 इडियट्स में चतुर का रोल निभा चुके एक्टर ओमी वैद्य ने भी प्रोटेस्ट को और सोनम वांगचुक को सपोर्ट किया था. हालांकि उन्होंने इस पूरे विवाद पर आमिर खान की चुप्पी पर भी सवाल उठाए थे. जवाब में आमिर ने चौंकाने वाला जवाब दिया था. उन्होंने दावा किया था राजकुमार हिरानी की फिल्म बनाते समय उन्हें वांगचुक के बारे में पता नहीं था. उन्होंने ये भी कहा था कि फिल्म 3 इडियट्स का किरदार फुंसुक वांगडू सोनम वांगचुक पर आधारित नहीं था. वहीं, इस पूरे मामले पर अब एक्टिविस्ट ने रिएक्ट किया है और एक्टर पर तंज कसा है.
सोनम वांगचुक ने आमिर खान को मारा ताना
दरअसल, हाल ही में सोनम वांगचुक यूट्यूबर प्रखर गुप्ता के पॉडकास्ट में पहुंचे थे. जहां उनसे आमिर खान के बयान पर रिएक्शन मांगा गया. इसपर उन्होंने कहा, “उस समय जब उन्हें कहा कि तो मिले भी नहीं थे, तो बाद में मेरे कुछ वीडियो आए, जिसमें वो गजनी आउटफिट में सिर्फ एक स्पीच को देख रहे थे. शायद वो गजनी आउटफिट में तो शॉर्ट टर्म मेमोर लॉस हुआ होगा. 15 सेकंड में भूल गए होंगे. तो मैं हैरान नहीं हूं. वरना बहुत डिटेल में मिले थे हम.”
उन्होंने आगे कहा, “हमने सुना है ना वो अपने किरदारों में घुस जाते हैं. तो शायद गजनी में इतने घुसे थे कि जब वो अवॉर्ड फंक्शन में आए, जिसमें मैं अवॉर्ड ले रहा था, वो भी भूल गए होंगे. वरना बहुत डिटेल्स में मिले, बहुत आइडियाज डिस्कस किए.”
क्या सोनम वांगचुक से इंस्पायर है 3 इडियट्स?
हालांकि वांगचुक ने साफ किया कि वह यह नहीं कहेंगे कि फिल्म किसी रिकॉर्डिंग या बायोग्राफी पर आधारित थी. उन्होंने कहा कि इसे एक तरह से इंस्पायर्ड माना जा सकता है. वांगचुक का मानना है कि फिल्म और आमिर का किरदार सिर्फ उनके विचारों से इंस्पायर है. क्योंकि ओरिजनल स्क्रिप्ट काफी अलग थी. उन्होंने कहा, “उन्हें ऐसा ही डाला होगा तो बाकी के जो उनके को-राइटर या डायरेक्टर हैं उन्हें नहीं पता चला होगा कि ये उन्होंने अपना आज का आइडिया डाला, कहीं से आके, मिलके बात करके डाला. इससे मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता. जाने दो.”
यह भी पढ़ें- आमिर खान की तीसरी शादी से हुई हिना खान को आपत्ति! एक्ट्रेस के बयान पर सोशल मीडिया पर मचा बवाल