Thursday, 10 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘श्रीमद्भागवतम पार्ट 1: विष्णुरत’ का मोशन पोस्टर रिलीज, श्रीकृष्ण के आशीर्वाद से शुरू होगी 7 पार्ट की भव्य गाथा

भारतीय कहानी कहने की परंपरा में सागर पिक्चर्स का नाम अपने आप में एक पहचान रखता है. अब यही विरासत बड़े पर्दे पर एक नए अंदाज में लौट रही है. सागर पिक्चर्स एंटरटेनमेंट ने अपनी अपकमिंग फिल्म श्रीमद्भागवतम पार्ट 1 विष्णुरत का पहला मोशन पोस्टर जारी किया है.

shribhagavatam part 1 vishnurata
'श्रीमद्भागवतम पार्ट 1: विष्णुरत' की. फिल्म का पहला मोशन पोस्टर हुआ रिलीज

धार्मिक और पौराणिक कहानियों को पर्दे पर खास अंदाज में पेश करने के लिए मशहूर सागर पिक्चर्स एक बार फिर बड़े पर्दे पर वापसी कर रहा है. इस बार कहानी है ‘श्रीमद्भागवतम पार्ट 1: विष्णुरत’ की. फिल्म का पहला मोशन पोस्टर रिलीज कर दिया गया है, जिसमें भक्ति, आस्था और भव्यता की झलक देखने को मिल रही है. पोस्टर सामने आते ही फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता बढ़ गई है.

श्रीकृष्ण के आशीर्वाद से हुई शुरुआत

फिल्म के फर्स्ट लुक में श्रीकृष्ण का आशीर्वाद देता हुआ हाथ नजर आता है. मेकर्स ने पहली झलक में किसी बड़े युद्ध या विशाल सेट को दिखाने के बजाय एक बेहद पावन और प्रतीकात्मक सीन्स चुने हैं. यही सादगी फिल्म की कहानी की गहराई का संकेत दे रही है. पोस्टर से साफ है कि फिल्म में भव्य विजुअल्स के साथ आध्यात्मिक भावनाओं को भी खास जगह दी गई है.

---विज्ञापन---

क्या है ‘विष्णुरत’ का मतलब?

‘विष्णुरत’ नाम का अर्थ है. वह व्यक्ति जिसकी रक्षा भगवान विष्णु करते हैं. फिल्म की कहानी इसी भाव से आगे बढ़ती है. यह भारत के प्रसिद्ध भागवतम महापुराण से प्रेरित है और इसके बीच में भगवान श्रीकृष्ण, भक्ति, धर्म और इंसान-ईश्वर के रिश्ते को रखा गया है.

7 पार्ट में आएगी पूरी कहानी

‘श्रीमद्भागवतम’ को एक फिल्म में समेटने के बजाय मेकर्स ने इसे सात भागों में बनाने का फैसला किया है. ‘विष्णुरत’ इस लंबी सिनेमाई यात्रा का पहला हिस्सा होगा. यानी दर्शकों को आगे भी इस पौराणिक दुनिया की कई कहानियां देखने को मिलेंगी. फिल्म का पैमाना बड़ा रखा गया है और प्रोडक्शन डिजाइन से लेकर विजुअल ट्रीटमेंट तक पर खास काम किया जा रहा है.

‘रामायण’ वाले सागर परिवार की विरासत

इस फिल्म के साथ सागर परिवार की पुरानी विरासत भी आगे बढ़ रही है. 1987 में आई ‘रामायण’ ने टीवी की दुनिया में इतिहास रच दिया था और रामानंद सागर के नाम को घर-घर तक पहुंचाया था. अब उनकी अगली पीढ़ी इस विरासत को बड़े पर्दे पर आगे बढ़ा रही है. आकाश सागर चोपड़ा और अमृत सागर चोपड़ा फिल्म के को-डायरेक्शन कर रहे हैं.

---विज्ञापन---

फैंस की बढ़ी उत्सुक्ता

फिलहाल फिल्म निर्माण आखिरी चरण में है और इसे 2027 में दुनियाभर के सिनेमाघरों में प्रीमियम फॉर्मेट्स के साथ रिलीज करने की प्लानिंग है. पहला मोशन पोस्टर भले ही कहानी के बारे में ज्यादा कुछ नहीं बताता, लेकिन इतना तय जरूर है कि इस बार सागर परिवार पौराणिक कहानी को बड़े सिनेमाई कैनवस पर पेश करने की तैयारी में है.

First published on: Sep 10, 2026 02:38 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola