श्रद्धा कपूर और एक्ट्रेस नोरा फतेही बॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेसेस हैं. साल 2022 में दोनों पर ड्रग्स को लेकर मामला दर्ज हुआ था. जिसके बाद अब हाल ही में एक रिपोर्ट के मुताबिक दोनों ही एक्ट्रेसेस को इस मामले में राहत मिल गई है. दरअसल, उनका नाम चार्जशीट से हटाए जाने की संभावना है. बता दें कि श्रद्धा के अलावा उनके भाी सिद्धांत कपूर, ओरहान अवात्रामणि उर्फ ओरी और जीशान सिद्दीकी का नाम भी 2022 के ड्रग्स केस में शामिल था.
सबूतों के आभाव में हटाया जाएगा नाम
हालांकि हाल ही में आई इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के मुताबिक मुंबई पुलिस को इन सेलेब्स के खिलाफ कोई भी सबूत नहीं मिला है. जिसके बाद पुलिस ने अपनी जांच पुरी करने के बाद चार्जशीट भी दाखिल करेगी. इस केस के जुड़े सूत्र के मुताबिक श्रद्धा कपूर, सिद्धांत, ओरी, नोरा और जीशान का नाम हटा दिया जाएगा. सूत्र ने बताया कि, “तीन लोगों के खिलाफ शुरुआती आरोपपत्र दाखिल किया गया था. दो गिरफ्तार आरोपियों और एक अन्य आरोपी के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया जाएगा. साथ ही ये भी बताया कि इन सेलेब्स के खिलाफ मामले से जुड़े सबूत नहीं है.
ओरी ने किया रिएक्ट
बता दें कि ओरी ने इस पूरे मामले पर रिएक्ट किया है. उन्होंने इसकी आलोचना की और इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर कर लिखा, ” वो सभी नफरत करने वाले लोग कहां गए जिन्होंने इस खबर को ब्रेकिंग बनाकर हफ्तों तक मेरी इमेज खराब की?
जानें क्या है पूरा मामला
आपको बता दें कि साल 2022 में मुंबई पुलिस ने कथित ड्रग्स तस्कर मोहम्मद सलीम मोहम्मद सुहैल शेख को अरेस्ट किया था और उसने दावा किया था वह मुंबई और दुबई के तमाम सेलेब्स को ड्रग्स सप्लाई करता था. गिरफ्तार शेख के पास से 1.19 लाख का मेफेड्रोन बरामद किया गया था. पूछताछ में शेख ने कई सेलेब्स के नाम लिए.जिसमें से श्रद्धा कपूर, नोरा फतेही जैसे सेलेब्स के नाम शामिल थे. हालांकि अब इन सेलेब्स के खिलाफ सबूत न मिलने पर इनका नाम केस से हटाया जाएगा.
यह भी पढ़ें- ‘आम्रपाली दुबे से अक्षरा सिंह’ तक, ये भोजपुरी हसीनाएं वसूलती है मोटी रकम, जानें कितनी है इन एक्ट्रेसेस की फीस