Sara Ali Khan Navratri Look: बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं. इस बार वजह उनकी कोई फिल्म नहीं, बल्कि नवरात्रि के मौके पर शेयर की गई उनकी तस्वीरें हैं. येलो और पिंक कलर की साड़ी पहने सारा भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करती नजर आईं. उनका यह ट्रेडिशनल अंदाज कुछ लोगों को पसंद आया, लेकिन कुछ यूजर्स ने उनके धर्म और पहनावे को लेकर सवाल उठाने शुरू कर दिए. देखते ही देखते उनकी तस्वीरों पर हिंदू-मुस्लिम को लेकर बहस छिड़ गई.
येलो साड़ी में सारा का ट्रेडिशनल लुक
सारा अली खान को कई मौकों पर देखा गया है, जब वह खुद कहती नजर आईं, कि उन्हें शिव जी की भक्ति में सुकून मिलता है और ज्यादातर मौकों पर उन्हें धार्मिक स्थलों पर जाने को लेकर ट्रोल भी किया गया, एक्ट्रेस केदारनाथ से लेकर महाकाल के दरबार तक माथा टेक चुकीं हैं, और अब वो नवरात्रि के मौके पर मां की भक्ति करती दिखाई दीं, इस मौके पर एक्ट्रेस ने येलो और पिंक कलर की खूबसूरत सिल्क की साड़ी पहनी है, जिसमें उन्होंने अपनी तस्वीरें शेयर कीं.

सारा के लुक ने बढ़ाया इंटरनेट का पारा
सारा की इस साड़ी पर पिंक कलर के ब्रोकेड वर्क और शानदार बॉर्डर दिखा, जिसने उनके लुक को खास बनाया. तस्वीरों में सारा का पारंपरिक अंदाज बेहद खूबसूरत नजर आया. कुछ तस्वीरों में वो भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करती दिखाई दीं. बस यहीं पर कुछ लोगों को तो सारा का ये अंदाज पसंद आया पर कुछ यूजर्स भड़क गए और सवाल उठा लिया.

हिंदू-मुस्लिम एंगल पर शुरू हुई बहस
सारा की तस्वीरें सामने आते ही कुछ यूजर्स ने उनके मुस्लिम परिवार से ताल्लुक रखने और हिंदू त्योहार मनाने को लेकर टिप्पणियां कीं. किसी ने उनके नाम में ‘खान’ सरनेम पर सवाल उठाए, तो किसी ने माथे पर बिंदी नहीं लगाने को लेकर उन्हें निशाने पर लिया.

तिलक नहीं लगे होने पर उठाए सवाल
एक यूजर ने कमेंट किया, ‘कृपया अपने नाम से खान हटा दें, आप एक अच्छी लड़की हैं.’ वहीं, दूसरे यूजर ने उनके माथे पर तिलक नहीं होने और बैकग्राउंड में बज रहे स्तोत्र को लेकर सवाल उठाया. एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘बिंदी लगा कहां है.’ वहीं, कुछ लोगों ने सारा को हिंदू से शादी करने की सलाह तक दे डाली. एक यूजर ने तो उनके लिए फतवा जारी होने की आशंका भी जताई.

यूजर ने उठाए धर्म को लेकर सवाल
इन टिप्पणियों के बीच कुछ यूजर्स ने धर्म को लेकर सवाल उठाने वालों को जवाब भी दिया. उनका कहना था कि इंसान सभी धर्मों का सम्मान कर सकता है और भारतीय संस्कृति की खूबसूरती भी इसी विविधता में है, हालांकि, सोशल मीडिया पर आए इन कमेंट्स के आधार पर सभी लोगों की राय एक जैसी मानना सही नहीं होगा.
‘उड़ता तीर’ को लेकर चर्चा में हैं सारा
वर्कफ्रंट की बात करें तो सारा अली खान अपनी अपकमिंग फिल्म ‘उड़ता तीर’ को लेकर चर्चा में हैं. यह एक स्पाई-कॉमेडी फिल्म बताई जा रही है, जो 23 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. अब देखना होगा कि फिल्म को दर्शकों का कितना प्यार मिलता है.