Thursday, 29 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

मुफ्ती अनस ने किया ब्रेनवॉश? सना खान ने सालों बाद खुद खोला बड़ा राज, बोली- ‘शैतान ने मुझे नंगा कर दिया था’

फिल्मों में कभी अपनी ग्लैमरस अदाओं से लोगों को दीवाना बनाने वाली एक्ट्रेस सना खान आज शोबिज से दूर हैं, लेकिन उनके इस फैसले का सच अब सामने आया है.

sana khan
सना खान ने सालों बाद खोला राज क्यों छोड़ा ग्लैमर वर्ल्ड, Photo Credit- Social Media

कभी बॉलीवुड फिल्मों में अपनी ग्लैमरस अदाओं से सुर्खियां बटोरने वाली सना खान आज शोबिज की दुनिया से दूर हैं. मुफ्ती अनस सईद से शादी करने के बाद उन्होंने एक्टिंग छोड़ दी और अपनी जिंदगी को धर्म के मुताबिक जीने का फैसला किया. हालांकि, सना जब भी अपने पुराने दिनों को याद करती हैं, तो भावुक हो जाती हैं. हाल ही में उन्होंने अपनी पुरानी जिंदगी, ग्लैमर की दुनिया और आध्यात्मिक बदलाव को लेकर खुलकर बात की.

ग्लैमरस जिंदगी में भी खुश नहीं थीं सना खान

सना खान ने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री छोड़ने का फैसला लिया था, तब उनके फैंस हैरान रह गए थे. अपने करियर के दौरान उन्होंने फिल्मों और रियलिटी शोज में काम किया और खूब पॉपुलैरिटी हासिल की, लेकिन एक्ट्रेस के मुताबिक, उस समय उनकी जिंदगी में कई चीजें होने के बावजूद उन्हें सुकून नहीं मिल रहा था.

---विज्ञापन---

रुबीना दिलैक से बातचीत में खुलासा

रुबीना दिलैक के साथ बातचीत में सना ने अपने पुराने दिनों को याद करते हुए बताया कि महंगे कपड़े और गाड़ियां खरीदने से उन्हें कुछ समय के लिए खुशी मिलती थी, लेकिन जल्द ही सब कुछ पहले जैसा हो जाता था. उन्होंने पैसे कमाए और खर्च भी किए, मगर अंदर से खुश महसूस नहीं कर पा रही थीं.

‘शैतान ने मुझे कब नंगा कर दिया, पता ही नहीं चला’

सना ने अपने ट्रांसफॉर्मेशन के बारे में बात करते हुए कहा कि उन्हें खुद समझ नहीं आता था कि वह सलवार.कमीज पहनकर कॉलेज जाने वाली लड़की से ग्लैमरस कपड़े पहनने वाली एक्ट्रेस कैसे बन गईं. उन्होंने अपने पुराने पहनावे और जिंदगी को याद करते हुए कहा, ‘शैतान ने मुझे कब नंगा कर दिया, पता ही नहीं चला.’

---विज्ञापन---

क्यों सना की आंखों से छलक पड़े आंसू ?

सना के मुताबिक, उन्हें अपने धर्म की मान्यताओं के बारे में पता था. वह जानती थीं कि उनके नजरिए से क्या सही है और क्या गलत, लेकिन इसके बावजूद वह उस रास्ते पर आगे बढ़ती रहीं. अपनी पुरानी जिंदगी के बारे में बताते हुए वह भावुक भी हो गई थीं.

मुफ्ती अनस पर ब्रेनवॉश करने का आरोप, सना ने दिया जवाब

सना खान ने यह भी बताया कि कुछ लोग उनके पति मुफ्ती अनस सईद पर उन्हें बदलने और उनका ब्रेनवॉश करने का आरोप लगाते हैं. हालांकि, सना ने इन बातों को खारिज करते हुए कहा कि धर्म के प्रति उनका झुकाव खुद विकसित हुआ था. हिजाब पहनने और नमाज पढ़ने का फैसला भी उन्होंने अपनी इच्छा से लिया.

---विज्ञापन---

कब ग्लैमर वर्ड को बोला था गुडबाय?

बता दें, कि सना खान ने अक्टूबर 2020 में मनोरंजन जगत छोड़ने का ऐलान किया था. इसके बाद नवंबर 2020 में उन्होंने मुफ्ती अनस सईद से शादी कर ली. अब वह अपनी जिंदगी परिवार और धार्मिक रीति-रिवाज के साथ बिताती हैं.

First published on: Oct 29, 2026 11:40 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो