Friday, 6 November, 2026

---विज्ञापन---

Back

Matrubhoomi Release Date: सलमान खान की ‘मातृभूमि’ की रिलीज डेट लॉक! थिएटर में इस दिन होगा धमाका

Matrubhoomi Release Date: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की 'मातृभूमि: मेय वार रेस्ट इन पीस' की रिलीज डेट को लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ है.

Matrubhoomi Release Date: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान इन दिनों अपने पॉपुलर रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ को लेकर सुर्खियों में हैं. इसके अलावा, सलमान खान अपनी आने वाली फिल्म ‘मातृभूमि: मेय वार रेस्ट इन पीस’ के लिए भी चर्चा में बने हुए हैं. हाल ही में इस फिल्म का दूसरा गाना ‘तेरी सेक्सी ब्यूटी’ रिलीज किया गया, जिसमें सलमान खान का फन और मस्ती वाला मूड देखने को मिला. खबर है कि जल्द ही फिल्म ‘मातृभूमि: मेय वार रेस्ट इन पीस’ का ट्रेलर भी रिलीज किया जाएगा. इसी बीच फिल्म की रिलीज डेट को लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ है. चलिए आपको पूरा मामला समझाते हैं.

‘मातृभूमि’ की रिलीज डेट

वैरायटी इंडिया के मुताबिक, अपूर्व लखिया के डायरेक्शन में बनी सलमान खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘मातृभूमि: मेय वार रेस्ट इन पीस’ के मेकर्स ने एक बड़ा फैसला लिया है. दरअसल, मेकर्स का फैसला है कि इस फिल्म को 20 नवंबर को रिलीज किया जाए. हालांकि, अभी तक इसको लेकर कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है. लेकिन खबर है कि मेकर्स उसी दिन थिएटर में इस फिल्म को रिलीज करने की तैयारी कर रहे हैं.

---विज्ञापन---

फिल्म का ट्रेलर

इसके अलावा, कहा जा रहा है कि सलमान खान की फिल्म ‘मातृभूमि: मेय वार रेस्ट इन पीस’ का ट्रेलर आज यानी 6 नवंबर 2026 को रिलीज किया जाएगा. हाल ही में रिलीज किया गया फिल्म का गाना ‘तेरी सेक्सी ब्यूटी’ लोगों के बीच बहुत ही ज्यादा पसंद किया जा रहा है. कुछ ही समय में गाने को मिलियंस में व्यूज मिल गए हैं.

सलमान खान की आने वाली फिल्म

इस बीच, सलमान खान के पास एक और प्रोजेक्ट भी पाइपलाइन में है, जिसे वामशी पैडिपल्ली डायरेक्ट कर रहे हैं. खबर है कि इस प्रोजेक्ट का नाम ‘मॉन्स्टर’ रखा गया है. इसमें सलमान खान साउथ सुपरस्टार नयनतारा के साथ नजर आएंगे. ये फिल्म अगले साल ईद पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

First published on: Nov 06, 2026 03:32 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो