Friday, 19 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘बॉलीवुड धर्म देखकर काम नहीं…’AR Rahman के भेदभाव वाले दावों पर सलीम मर्चेंट ने खोली पोल, बोले-‘वो रामायण में म्यूजिक…’

एआर रहमान ने बीते दिनों एक हैरान करने वाला बयान दिया था. उन्होंने कहा था कि अब हिंदी सिनेमा में उन्हें पहले की तरह काम नहीं मिलता है और पीछे उन्होंने सांप्रदायिक सोच को कारण बताया था. हालांकि अब सिंगर सलीम मर्चेंट ने उनके इस बयान पर रिएक्ट किया है.

---विज्ञापन---

Ar Rahman-Salim Merchant
Ar Rahman-Salim Merchant

एआर रहमान भारतीय म्यूजिक इंडस्ट्री का बहुत बड़ा नाम है. उन्होंने न सिर्फ बॉलीवुड में बल्कि साउथ सिनेमा में भी तमाम शानदार फिल्मों में अपनी आवाज दी है और बेहतरीन गाने कंपोज किए हैं. वह न सिर्फ भारत में अपने गानों के लिए फेमस हैं, बल्कि विदेशों में भी इसके लिए जाने जाते हैं. हालांकि बीते दिनों उन्होंने अपने एक बयान से इंडस्ट्री में बहस छेड़ दी. जहां उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था कि अब हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में पहले की तरह उन्हें काम ऑफर नहीं होता था और उन्होंने ये भी कहा था कि उसके पीछे कहीं न कहीं साम्प्रदायिक सोच भी जिम्मेदार है.

एआर रहमान के इस बयान ने इंडस्ट्री में बवाल खड़ा कर दिया था. जिसके बाद अब सिंगर और म्यूजिक कंपोजर सलीम मर्चेंट ने भी इसपर रिएक्ट किया है. उन्होंने इस दौरान फिल्म इंडस्ट्री में मिलने वाले मौकों को लेकर बात की है. साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि बॉलीवुड धर्म देखरकर काम नहीं देता है.

---विज्ञापन---

एआर रहमान के भेदभाव वाले बयान पर सलीम मर्चेंट ने कही ये बात

आईएएनएस से बात करते हुए सलीम मर्चेंट ने कहा, “मैं एआर रहमान का बहुत सम्मान करता हूं. उनकी बात को पूरी तरह से नकारा नहीं जा सकता है. क्योंकि हर कलाकार का अपना एक अलग अनुभव होता है. हो सकता है कि रहमान ने अपने करियर में कुछ ऐसा एक्सपीरियंस किया हो जिसके कारण उन्हें ऐसा महसूस हुआ हो, लेकिन मेरा मानना है कि पूरी फिल्म इंडस्ट्री को एक ही नजर से देखना ठीक नहीं होगा. मैं अपनी पर्सनल राय शेयर कर रहा हूं और यह जरूरी नहीं है कि हर शख्स इस बात से सहमत हो.” उन्होंने आगे कहा, “मुझे पर्सनली कभी ऐसा महसूस नहीं हुआ और न ही मुझे लगता है कि बॉलीवुड में साम्प्रदायिक भेदभाव है, जिसकी वजह से लोगों को काम नहीं मिल रहा है, मेरा धर्म कभी भी मेरे काम के आड़े नहीं आया है.

रहमान को रामायण फिल्म में काम मिलने पर बोले सलीम

सलीम मर्चेंट ने आगे कहा, ” अगर एआर रहमान को भारतीय सिनेमा के इतिहास की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक मानी जा रही रामायण के लिए म्यूजिक तैयार करने का मौका मिल रहा है तो यह मानना मुश्किल हो रहा है कि उनके साथ किसी तरह का भेदभाव किया जा रहा है. रामायण एक हिंदू पौराणिक कथा पर आधारित फिल्म है और अगर उस फिल्म के लिए रहमान को चुना गया है तो इससे साफ है कि इंडस्ट्री उनके काम और टैलेंट को सम्मान करती है और यह केवल उनका नजरिया है.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- Alia Bhatt की Alpha की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म

First published on: Mar 09, 2026 03:45 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola