Saturday, 27 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘तैमूर और जेह पर क्या बीत रही होगी?’, नैनी ने पुलिस पूछताछ में किया खुलासा

Saif Ali Khan Knife Attack: सैफ अली खान के घर में हमलावार कैसे पहुंचा, इस बारे में अभी तक कोई जानकारी साफ नहीं हो पाई है। इसी बीच पुलिस के पूछताछ में बच्चों की नैनी ने आंखो देखी घटना को बताते हुए चिंता जताई है।

---विज्ञापन---

Saif Ali Khan Knife Attack
Saif Ali Khan Knife Attack

Saif Ali Khan Knife Attack: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर हुए जानलेवा हमले के बाद इंडस्ट्री के लोगों में डर का माहौल बना हुआ है। लोगों की तरफ से तरह-तरह के रिएक्शन्स सामने आए हैं। पुलिस हर एंगल से जांच करने में लगी हुई है। घटना के दौरान बच्चों की नैनी भी हमलावरों के चपेट में आई थीं। अब उन्होंने हमले के दौरान हुई घटना का आंखो देखी कहानी बताई है। साथ ही उन्होंने बच्चों के प्रति चिंता भी जाहिर की है।

नैनी ने जताई बच्चों के प्रति चिंता

करीना कपूर के बच्चों तैमूर और जेह की देखभाल करने वाली नैनी ललिता डिसिल्वा ने घटना पर अपनी चिंता व्यक्त की है। पिंकविला से बातचीत में ललिता ने कहा, “मुझे बहुत बुरा लग रहा है और मैं सोच भी नहीं पा रही कि तैमूर और जेह पर इस वक्त क्या बीत रही होगी, खासतौर पर जेह पर, क्योंकि वह अभी बहुत छोटा है।”

---विज्ञापन---

जेह के कमरे में छिपा था हमलावर?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, हमलावर सैफ अली खान के छोटे बेटे जेह के कमरे में छिपा हुआ था, जो इस घटना को और भी दहशत का अंजाम देती है। ललिता ने आगे कहा, ” बच्चे वाकई बहुत डर गए होंगे। इस घटना के बारे में सोचकर मुझे घबराहट हो रही है। मुझे पूरा यकीन है कि दोषी को सजा जरूर मिलेगी।” ललिता ने यह भी बताया कि उनकी अभी करीना और सैफ के परिवार से उनकी ज्यादा बात नहीं हो पाई है, लेकिन वह लगातार उनके सुरक्षित होने की प्रार्थना कर रही हैं।

 

View this post on Instagram

 

---विज्ञापन---

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

---विज्ञापन---

यह भी पढे़ं: Azaad Movie Review: इंसान और घोड़े के बीच यूनिक फ्रेंडशिप ने जीता दिल, जानें क्या है फिल्म की कहानी

करीना कपूर ने सोशल मीडिया पर की थी अपील

इस घटना के बाद करीना कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए कहा कि उनका परिवार सदमे में है। उन्होंने यह भी बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और मीडिया से अनुरोध किया कि अनावश्यक अटकलें न लगाई जाएं, क्योंकि इससे परिवार की सेफटी को खतरा हो सकता है। वहीं बता दें कि घटना के एक आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। उससे पूछताछ के बाद कोई और जानकारी सामने आएगी।

---विज्ञापन---

यह भी पढे़ं: फफक-फफक कर रोए विवियन, रजत और चुम के जर्नी वीडियो से इमोशनल हुए फैंस

First published on: Jan 17, 2025 12:26 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola