Sunday, 20 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

Rahu-Ketu पर चली सेंसर बोर्ड की कैंची, हटाया गया ‘कांतारा’ वाला सीन

पुलकित सम्राट और वरुण शर्मा फिल्म राहु केतु 16 जनवरी को रिलीज होगी. फिल्म को यूए सर्टिफिकेट मिल गया है. हालांकि सेंसर बोर्ड की ओर से मूवी में कुछ बदलाव करने के लिए कहा गया है.

Rahu Ketu
Rahu Ketu

पुलकित सम्राट और वरुण शर्मा की जोड़ी एक फिर से साथ में नजर आने वाली है. दोनों ही कलाकार फिल्म राहु केतु से बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं. यह एक कॉमेडी ड्रामा फिल्म है. जिसका हाल ही में ट्रेलर रिलीज हुआ था. फिल्म के ट्रेलर रिलीज के बाद इसे सेंसर बोर्ड के पास भेजा गया था. जहां पर CBFC ने कुछ बदलाव करने के लिए कहा है और फिल्म को U/A 16+ सर्टिफिकेट मिल चुका है.

बोर्ड ने कहा इन सींस में बदलाव करने को

दरअसल, फिल्म में कुछ बदलाव करने के लिए कहा गया है.मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मेकर्स को फिल्म का एक डायलॉग बदलने को कहा है. इसके अलावा ड्रग्स सूंघने वाले सीना को भी चेंज करने के लिए कहा गया है. बोला गया है कि इस सीन के स्थान पर किसी और शॉट का इस्तेमाल किया जाए. इन सभी के अलावा ट्रेलर में एक मिडिल फिंगर वाला सीन दिखाया गया है, जिसे छोटी उंगली से रिप्लेस करने को कहा है. फिल्म में एक अल्कोहल वाला सीन भी है, जिसमें सभी ब्रांड्स के नाम दिखाए जाते हैं, तो इस सीन को भी हटाने का आदेश दिया गया है.

---विज्ञापन---

कांतारा वाला गाना हटाया जाएगा

राहु केतु मूवी में ऋषभ शेट्टी की फिल्म कांतारा का चिखने वाला म्यूजिक इस्तेमाल किया गया है, जिसे बोर्ड ने रिप्लेस करने के लिए कहा है. इसके अलावा इस मूवी में एक संस्कृत श्लोक का भी इस्तेमाल हुआ है, जिसके लिए एक ऑथेंटिकेशन लेटर को जमा करने को कहा है.

इस दिन रिलीज होगी फिल्म

बता दें कि इस फिल्म का निर्माता उमेश कुमार बंसल, प्रगति देशमुख, सूरज सिंह और वर्षा कुकरेजा हैं. फिल्म को जी स्टूडियोज और बीलाइव प्रोडक्शंस के बैनर तले बनाया गया है. फिल्म में पुलकित और वरुण के अलावा चंकी पांडे, पीयूष मिश्रा, अमित सियाल, मनु ऋषि चड्ढा और शालिनी पांडे नजर आएंगी. फिल्म 16 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- ऋतिक रोशन की इस फिल्म के आगे ‘सैयारा’ कुछ नहीं, जीते 92 अवॉर्ड, गिनीज बुक में भी लिखा है नाम

---विज्ञापन---
First published on: Jan 14, 2026 06:10 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola