Monday, 16 February, 2026

---विज्ञापन---

ऋतिक रोशन की इस फिल्म के आगे ‘सैयारा’ कुछ नहीं, जीते 92 अवॉर्ड, गिनीज बुक में भी लिखा है नाम

Hrithik Roshan Movie: बॉलीवुड के हैंडसम हुनक हंक ऋतिक रोशन सालों से इंडस्ट्री में छाए हुए हैं. लेकिन उनकी डेब्यू फिल्म की बात ही कुछ अलग थी. बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने तहलका मचा दिया था. ऐसा रिकॉर्ड बनाया कि गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड में भी नाम दर्ज है.

Hrithik Roshan, Kaho Naa Pyaar Hai

Hrithik Roshan Movie: साल 2025 में आई फिल्म ‘सैयारा’ को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला. बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई इस फिल्म ने बॉलीवुड को नए स्टार भी दिए. कुछ ऐसा ही सालों पहला हुआ जब ऋतिक रोशन की डेब्यू फिल्म आई थी. इस फिल्म की दीवानगी ही कुछ और थी. बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने तहलका मचा दिया था. ऋतिक और अमीषा पटेल के किरदार ने हर युवा का दिल जीत लिया था. दोनों का बॉलीवुड में डेब्यू था, जिससे पूरी इंडस्ट्री हिल गई थी.

ऋतिक रोशन की फिल्म

हम बात कर रहे हैं ऋतिक रोशन की डेब्यू फिल्म ‘कहो ना प्यार है’ की, जो सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि उस दौर का सबसे बड़ा क्रेज बन गई. फिल्म में ऋतिक के साथ अमीषा पटेल नजर आई थीं. दोनों की जोड़ी, रोमांस, म्यूजिक और स्टाइल ने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया. इस फिल्म ने कई अवॉर्ड जीते थे और धुआंधार कमाई की. इतना ही नहीं फिल्म का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड में रिकॉर्ड भी दर्ज है.

Kaho Naa Pyaar Hai

जीते थे पूरे 92 अवॉर्ड्स

14 जनवरी 2000 में रिलीज हुई ऋतिक रोशन और अमीषा पटेल की फिल्म ‘कहो ना प्यार है’ को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला था. फिल्म की कहानी और किरदार को खूब सराहा गया. ऋतिक और अमीषा की ऑनस्क्रीन जोड़ी ने हर किसी को दीवाना बना दिया था. कहो ना प्यार है को एक फिल्म के लिए सबसे ज्यादा अवॉर्ड जीतने के लिए गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स 2002 एडिशन में शामिल किया गया था. फिल्म ने अकेले कुल 92 अवॉर्ड जीते थे. इस फिल्म के बाद ऋतिक रोशन पहले एक्टर बने, और आज तक अकेले ऐसे एक्टर हैं जिन्होंने अपनी पहली ही परफॉर्मेंस के लिए बेस्ट डेब्यू और बेस्ट एक्टर दोनों अवॉर्ड जीते.

10 करोड़ के बजट में कमाए 80 करोड़

रिपोर्ट्स की मानें तो ये फिल्म सिर्फ 10 करोड़ में बनकर तैयार हुई थी और इसने वर्ल्डवाइड 80 करोड़ का कलेक्शन बॉक्स ऑफिस पर किया था, जो उस समय बहुत बड़ी बात थी. फिल्म ने ऋतिक रोशन और अमीषा पटेल को रातोंरात सुपरस्टार बना दिया था. इस फिल्म को आप Zee5 और YouTube पर देख सकते हैं.

First published on: Jan 14, 2026 02:10 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.