Wednesday, 26 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

Dhurandhar 3 पर आया सबसे बड़ा अपडेट, फिल्म के तीसरे पार्ट को लेकर राकेश बेदी ने खत्म किया सस्पेंस

Dhurandhar 3: रणवीर सिंह स्टारर फिल्म धुरंधर 2 महीनेभर से बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है. इसी बीच चर्चा है कि क्या इस फिल्म का तीसरा पार्ट भी आएगा या फिर फिल्म की कहानी खत्म हो चुकी है. मेकर्स या फिल्म की टीम की ओर से अभी इसके बारे में कुछ नहीं कहा गया है. लेकिन अब फिल्म के लीड स्टार में शामिल राकेश बेदी ने इस बारे में खुलकर बात की है.

rakesh badi on Dhurandhar 3

Dhurandhar 3: रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ‘धुरंधर 2’ ने अपनी ताबड़तोड़ कमाई से सबको हैरान कर दिया. महीनेबाद भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बनी हुई है. पूरी दुनिया में इस फिल्म के चर्चे रहे. फिल्म के हर एक किरदार को सराहा गया. वहीं धुरंधर के दूसरे पार्ट को देखने के बाद फैंस कयास लगा रहे हैं कि क्या ‘धुरंधर 3’ भी आएगी. सोशल मीडिया पर फैंस लगातार तीसरे पार्ट की मांग कर रहे हैं. फिल्म के तीसरे पार्ट को लेकर अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन इसी बीच फिल्म में जमील जमाली का किरदार निभाने वाले दिग्गज एक्टर राकेश बेदी ने इसे लेकर बड़ा खुलासा किया है.

धुरंधर 3 पर क्या बोले राकेश बेदी?

धुरंधर और धुरंधर 2 में शानदार किरदार निभाने वाले राकेश बेदी ने साफ किया कि फिलहाल धुरंधर के तीसरे पार्ट को लेकर कोई ठोस प्लान नहीं दिखता, लेकिन फ्रेंचाइजी का रास्ता पूरी तरह बंद भी नहीं है. उनके इस बयान ने फैंस की उत्सुकता बढ़ा दी है. जूम को दिए एक इंटरव्यू में राकेश बेदी ने साफ कहा, “मुझे नहीं लगता कि तीसरा पार्ट बनेगा. लेकिन ‘धुरंधर’ एक फ्रेंचाइजी है और इसे किसी भी समय दूसरे एक्टर्स के साथ बनाया जा सकता है. कहानी वहीं खत्म होती है जहां जासूस अपने देश लौट जाता है.” उनके इस बयान से साफ है कि फिलहाल ‘धुरंधर 3’ पर काम शुरू होने के संकेत नहीं हैं, लेकिन भविष्य में नए चेहरे और नई कहानी के साथ इसे आगे बढ़ाया जा सकता है.

---विज्ञापन---

अपने किरदार पर बोले राकेश बेदी

आगे अपने किरदार को लेकर राकेश बेदी ने कहा, “यह ऑडियंस के लिए बड़ा हाइलाइट था, लेकिन हमारे लिए यह एक नॉर्मल सीन जैसा था. हमें पता था कि यह हलचल मचाएगा.” इंटरव्यू में राकेश बेदी ने फिल्म में शामिल किरदारों की खूब सराहा की. उन्होंने आगे बताया कि पहले पार्ट की बड़ी सफलता की वजह से लोग दूसरे पार्ट को अलग नजरिए से देखने गए. उन्होंने कहा, “आप फिल्म देखने नहीं जाते, आप यह सोचकर जाते हैं कि ये पहले से ही शानदार है. अब ऑडियंस तीसरे पार्ट को देखने के लिए उत्सुक है.”

3000 करोड़ पार हुई ‘धुरंधर’

बात करें फिल्म की तो आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी फिल्म धुरंधर का पहला पार्ट 5 दिसंबर 2025 को रिलीज हुआ था. रिलीज होते ही फिल्म ने तहलका मचा दिया था. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई. इसके बाद 19 मार्च 2026 को फिल्म का दूसरा पार्ट रिलीज किया, जिसे आते ही बॉक्स ऑफिस पर आंधी मचा दी. स्पाई और थ्रिल से भरपूर धुरंधर फ्रेंचाइजी की दोनों फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की. पहले पार्ट ने करीब 1307 करोड़ रुपये कमाए और दूसरे पार्ट ने अबतक लगभग 1,756 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है. कुल मिलाकर फ्रेंचाइजी का कलेक्शन 3050 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है.

---विज्ञापन---
First published on: Apr 20, 2026 03:40 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola