Thursday, 25 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

प्रियंका चोपड़ा ने सलमान की जिस फिल्म को किया मना, उसी मूवी ने कमाए 300 करोड़

Priyanka Chopra and Salman Khan: बॉलीवुड की हिट जोड़ियों में से एक सलमान खान और प्रियंका चोपड़ा से जुड़ा एक खास किस्सा है, जिसमें प्रियंका चोपड़ा ने सलमान की एक फिल्म में काम करने से मना कर दिया। वहीं फिल्म रिलीज होने के बाद ब्लॉकबस्टर हिट साबित हुई थी।

---विज्ञापन---

Priyanka Chopra and Salman Khan

Priyanka Chopra and Salman Khan: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान और प्रियंका चोपड़ा ने अब तक इंडस्ट्री में कई हिट और सुपरहिट दिए हैं। फैंस दोनों की जोड़ी को बड़े पर्दे पर देखना पसंद करते हैं, फिर चाहे वो फिल्म ‘मुझसे शादी करोगी’ हो या फिर ‘सलाम-ए-इश्क’ हो। लेकिन क्या आपको पता है कि ये हिट जोड़ी साल 2019 में एक नई फिल्म में साथ नजर आने वाली थी? लेकिन प्रियंका चोपड़ा के एक फैसले ने ऐसा होने नहीं दिया। प्रिंयाका ने सलमान की इस फिल्म में काम करने से मना कर दिया था। जिसके बाद फिल्म में कैटरीना की एंट्री हुई और फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ के पार की कमाई की। चलिए आपको उस फिल्म का नाम और उससे जुड़ा किस्सा बताते हैं।

कौन-सी थी वो फिल्म?

यह फिल्म कोई और नहीं, साल 2019 की ब्लॉकबस्टर हिट ‘भारत’ है। डायरेक्टर अली अब्बास जफर ने फिल्म के टाइटल की अनाउंसमेंट के साथ ही स्टार कास्ट का भी ऐलान कर दिया था, जिसमें उन्होंने बताया था कि इस फिल्म में सलमान खान और प्रियंका चोपड़ा लीड रोल में होंगे। खुद सलमान खान ने ट्वीट करके इसकी घोषणा की थी और साथ ही कहा था कि वह प्रियंका के साथ काम करने के लिए एक्साइटेड हैं। वहीं, फैंस भी इस फिल्म को लेकर काफी खुश थे।

---विज्ञापन---

प्रियंका ने छोड़ दी थी फिल्म।

इस फिल्म को लेकर ये खुशी ज्यादा समय तक नहीं रह पाई। प्रियंका चोपड़ा ने शूटिंग शुरू होने से ठीक 5 दिन पहले फिल्म को छोड़ दिया था। प्रियंका के इस फैसले से हर कोई हैरान रह गया था। सलमान खान ने प्रियंका के इस फैसले पर अपनी नाराजगी भी खुलकर जाहिर की है। डीएनए के अनुसार, सलमान ने कहा था कि ‘प्रियंका ने जिंदगी भर फिल्मों में कड़ी मेहनत की है और जब उन्हें अपनी लाइफ की बड़ी फिल्म में काम करने का मौका मिला तो उन्होंने फिल्म छोड़ दी और शादी कर ली। उन्होंने भारत की बजाय अमेरिका को चुना।

यह भी पढ़ें: करिश्मा कपूर की मां बबीता के भतीजे हैं ये एक्टर, दे चुके हैं कई हिट फिल्में, नाम सुन पकड़ लेंगे माथा

---विज्ञापन---

ब्लॉकबस्टर हिट साबित हुई फिल्म

प्रियंका के जाने के बाद इस फिल्म के लिए सलमान ने कैटरीना कैफ को अप्रोच किया। कैटरीना कैफ ने भी इस फिल्म के लिए खुशी-खुशी हां कह दी। फिल्म ‘भारत’ 2019 में ईद पर रिलीज हुई थी, और ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर हिट साबित हुई। Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, इस फिल्म ने दुनिया भर में 321 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था।

First published on: Sep 08, 2025 01:11 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola