Friday, 14 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

प्रीति जिंटा ‘बटवारा 1947’ के लिए कैसे बनीं हमीदा? तस्वीर शेयर कर बोलीं- ‘मैं वहीं वापस जाना चाहती थी’

प्रीति जिंटा ने 'बटवारा 1947' में अपने किरदार हमीदा के लुक टेस्ट की पुरानी तस्वीर शेयर की है. जानिए एक्ट्रेस ने इमोशनल पोस्ट में क्या लिखा.

Preity Zinta Batwara 1947: बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति जिंटा इन दिनों अपनी फिल्म ‘बटवारा 1947’ को लेकर चर्चा में हैं. सनी देओल, शबाना आजमी और अली फजल जैसे सितारों से सजी यह फिल्म आज यानी 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. फिल्म की रिलीज से ठीक पहले प्रीति जिंटा ने सोशल मीडिया पर एक ऐसी तस्वीर शेयर की थी, जिसने उन्हें फिल्म के शुरुआती दिनों की याद दिला दी. यह तस्वीर उनके किरदार हमीदा के लुक टेस्ट की है.

‘वहीं वापस जाना चाहती थी, जहां से सब शुरू हुआ’

प्रीति जिंटा ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर शेयर की है. यह फोटो उस वक्त की है, जब उन्होंने पहली बार ‘बटवारा 1947’ में अपने किरदार हमीदा का लुक टेस्ट दिया था. तस्वीर में प्रीति बिल्कुल अलग अंदाज में नजर आ रही हैं और उनका लुक फिल्म की कहानी के दौर को बखूबी महसूस कराता है.

---विज्ञापन---

एक्ट्रेस ने शेयर किया इमोशनल नोट

इस फोटो के साथ एक्ट्रेस ने बेहद इमोशनल नोट भी लिखा. उन्होंने बताया कि फिल्म के सिनेमाघरों में पहुंचने से पहले वह उस जगह लौटना चाहती थीं, जहां से हमीदा का सफर उनके लिए शुरू हुआ था. उनके मुताबिक, यह वही तस्वीर है. जिसमें उन्होंने पहली बार हमीदा को देखा और उसके किरदार को महसूस किया.

रूमी की बातों में दिखी हमीदा की कहानी

प्रीति ने अपने किरदार के जज्बात को समझाने के लिए मशहूर सूफी कवि रूमी की एक लाइन का सहारा लिया. उन्होंने लिखा कि अगर आसपास सब कुछ अंधेरा दिखाई दे, तो दोबारा देखना चाहिए, क्योंकि हो सकता है कि रोशनी खुद आपके भीतर हो.

हमीदा का किरदार

प्रीति के इस पोस्ट से साफ है कि हमीदा का किरदार उनके लिए सिर्फ फिल्म का एक रोल नहीं, बल्कि एक भावनात्मक सफर रहा है. उन्होंने जिस तरह लुक टेस्ट की पुरानी तस्वीर को फिल्म की रिलीज से जोड़ा, उससे फैंस को भी उनके किरदार के पीछे की मेहनत और जुड़ाव की झलक मिली.

---विज्ञापन---

‘बटवारा 1947’ में दिखेगा बटवारे का दौर

फिल्म ‘बटवारा 1947’ भारत के विभाजन के दौर की कहानी को पर्दे पर पेश करती है. फिल्म में सनी देओल, प्रीति जिंटा, शबाना आजमी और अली फजल जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं. कहानी उस दौर की उथल-पुथल, रिश्तों और इंसानी जज्बातों के बीच घूमती है.

प्रीति जिंटा की पोस्ट ने बढ़ाई उत्सुक्ता

प्रीति जिंटा की इस पोस्ट ने फिल्म की रिलीज से पहले ही उनके किरदार को लेकर दर्शकों की दिलचस्पी बढ़ा दी थी. अब फिल्म सिनेमाघरों में पहुंच चुकी है और देखना होगा कि हमीदा के रूप में प्रीति की वापसी दर्शकों के दिल में कितनी जगह बना पाती है.

---विज्ञापन---
First published on: Aug 14, 2026 10:18 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola