इमरान हाशमी की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘आवारापन 2’ आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. फिल्म को लेकर दर्शक काफी एक्साइटेड हैं और इसे एडवांस बुकिंग में भी जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है. सोशल मीडिया पर भी फिल्म को लेकर जबरदस्त बज देखने को मिल रहा है. लोग सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर अपना रिएक्शन दे रहे हैं. तो चलिए एक नजर डालते हैं कि फिल्म को लेकर लोगों की क्या राय है.
सोशल मीडिया पर ‘आवारापन 2’ को लेकर जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है. लोग लगातार ट्विटर पर अपना रिएक्शन पोस्ट कर रहे हैं. एक यूजर ने फिल्म को लेकर लिखा, “‘आवारापन 2’ का पहला पब्लिक रिव्यू। लोग 10/10 रेटिंग दे रहे हैं. ब्लॉकबस्टर पक्की है. सारे रिकॉर्ड टूटने वाले हैं.”
First public review of Awarapan 2
— Joe Goldberg (@Its_Sumer) August 14, 2026
People are giving 10/10 ⭐⭐⭐⭐
Blockbuster confirmed 🔥🔥🔥
Saare records tutne wale hai…#Awarapan2 #EmraanHashmi pic.twitter.com/9pvmksixav
एक अन्य यूजर ने लिखा, “‘आवारापन 2’ जबरदस्त सिनेमा है. रेटिंग 4.5. पुराना इमरान हाशमी युग वापस आ गया है. मजा आ गया, पूरा पैसा वसूल है. फिल्म में और भी गाने हैं, जो रिलीज नहीं हुए हैं. सारे गाने आग लगा रहे हैं.”
#Awarapan2: Jabardast Cinema
— Buycourt #Suhanian (@Raghav123445) August 14, 2026
Rating: ⭐️⭐️⭐️⭐.5
Old #EmraanHashmi Era Is Back, Maja Aa Gaya Poora Paisa Vasool, Films Me Aur Bhi Songs Hai Jo Release Nahi Hue!
Saare Songs Aag Moot Rahe Hai 🔥
एक और यूजर ने फिल्म को लेकर लिखा, “‘Awarapan 2 Review’: शिवम पंडित ने फैन सर्विस और नॉस्टेल्जिया का सही इस्तेमाल किया है. Emraan Hashmi को आखिरकार एक ऐसी फिल्म और किरदार मिला है, जो आम लोगों से जुड़ता है. ‘Awarapan 2’ की कहानी फैंस की पसंदीदा सुपरहिट फिल्म जैसा अनुभव देती है, लेकिन डायरेक्शन और एक्शन कोरियोग्राफी कमजोर है. ‘Tera Mera Rishta’ और ‘#TohFirAao’ गाने बहुत असरदार हैं और फिल्म को जबरदस्त नॉस्टेल्जिक अनुभव देते हैं. सिर्फ ये दो चीजें ही इसे सुपरहिट बनाने और पक्के फैंस को खुश करने के लिए काफी हैं. दिशा पाटनी के किरदार में फिल्म के बीच में एक ट्विस्ट आता है, लेकिन दूसरे हाफ में उसे ठीक से नहीं दिखाया गया. विलेन कमजोर है और इंटरपोल ऑफिसर का किरदार भी लड़खड़ाता है. शबाना आजमी का काम और बेहतर हो सकता था. फिल्म में रोमांस कम है, लेकिन नॉस्टेल्जिया और म्यूजिक भरपूर है. कुल मिलाकर, यह एक अच्छी फिल्म है, जिसमें मजबूत फ्रेंचाइजी अपील है.”
#Awarapan2Review: Shivam Pandit fan-service and Nostalgia chamber done right 👍 #EmraanHashmi finally has a movie and a character with mass connect. #Awarapan2 writing is driven as a fan-favorite super hit experience but the direction and action choreography is dull.… pic.twitter.com/QHkEIdgDGi
— $@M (@SAMTHEBESTEST_) August 14, 2026
फिल्म की तारीफ करते हुए एक और यूजर ने लिखा, “‘#Awarapan2Review’: Emraan Hashmi का ‘मास कनेक्ट’ यानी आम दर्शकों से जुड़ाव फिर से लौट आया है. अभी इंटरवल हुआ है और ‘#Awarapan2’ अब तक जबरदस्त और बहुत मजेदार रही है. बैकग्राउंड म्यूजिक शानदार है. Emraan Hashmi ने ‘Shivam Pandit’ के रोल में फिर से कमाल कर दिया है। म्यूजिक भी बहुत सुरीला है. फिल्म का पहला सीन ही बहुत खूबसूरत है. बैकग्राउंड में ‘#TohPhirAao’ गाना बज रहा है और इमरान बाइक चलाते हुए दिखाई दे रहे हैं। फिल्म में लॉजिक या तर्क पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया गया है, लेकिन मजेदार बात यह है कि इसकी रफ्तार इतनी तेज है कि आप ज्यादा सवाल नहीं उठाते और बस फिल्म के हल्के-फुल्के और मनोरंजक पलों का मजा लेते हैं.”
#Awarapan2Review – @emraanhashmi's MASS CONNECT is BACK.
— Navneet Mundhra (@navneet_mundhra) August 14, 2026
It's interval and #Awarapan2 is intense yet SUPER FUN till now.
⭐⭐⭐🌟
Background music is fantastic. #EmraanHashmi is AMAZING AGAIN as #ShivamPandit. Music is tuneful.
The FIRST frame of the film is GORGEOUS.… pic.twitter.com/yzQRpUFeoP
फिल्म में नजर आए ये कलाकार
बता दें कि इस फिल्म की टक्कर ‘बंटवारा 1947’ से है। फिल्म में शबाना आजमी और दिशा पाटनी भी नजर आई हैं. इसके अलावा, यह साल 2007 में रिलीज हुई ‘आवारापन’ का सीक्वल है, जिसके कारण दर्शकों के बीच इस फिल्म को लेकर जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है.
यह भी पढ़ें- Awarapan 2 Box Office Prediction day 1: ओपनिंग डे पर बंपर कमाई करेगी ‘आवारापन 2’, जान लें पहले दिन का कलेक्शन