Pratik Gandhi Throwback: फिल्म इंडस्ट्री में कई एक्टर्स ऐसे हैं जिन्होंने बिना किसी गॉडफादर के इंडस्ट्री में पहचान बनाई है। वहीं आज वो इंडस्ट्री में एक जाना-माना नाम बन गए हैं। आज हम जिस एक्टर की बात करने जा रहे हैं उन्होंने अपनी लाइफ में काफी उतार-चढ़ाव देखे। एक समय था जब वो पानी की टंकी को साफ करते थे। वहीं एक वेब सीरीज ने उनको स्टारडम दिखा दिया। जी हां हम बात कर रहे हैं प्रतीक गांधी की। आज उनकी नेटवर्थ करोड़ों में है। हाल ही में उनकी ‘धूम धाम’ मूवी ओटीटी पर रिलीज हुई है। आइए आपको भी बताते हैं उनके जीवन से जुड़ी कुछ खास बातें।
यह भी पढ़ें: ‘सारा काम बिगाड़ दिया…’, Celebrity MasterChef में गौरव खन्ना पर क्यों भड़कीं निक्की तंबोली?
मुंबई में घर खरीदना चुनौती
डीएनए की रिपोर्ट के अनुसार प्रतीक ने एक इंटरव्यू में बताया कि वे आर्थिक संकट और पारिवारिक मुश्किलों से जूझ चुके हैं। उनकी पत्नी का ब्रेन ट्यूमर का ऑपरेशन हुआ और 2018 में उनके पिता का कैंसर से निधन हो गया। मुंबई में घर खरीदना उनके लिए एक बड़ी चुनौती थी।
View this post on Instagram---विज्ञापन---
सूरत से मुंबई तक का सफर
प्रतीक गांधी ने अपने जीवन में काफी मुश्किल दौर देखा है। साल 2006 में सूरत में आई भीषण बाढ़ के कारण प्रतीक और उनके परिवार को बेघर होना पड़ा था। इसके बाद वो मुंबई आ गए और पांच लोगों का परिवार एक छोटे से एक कमरे के मकान में रहता था। मुंबई जैसे बड़े शहर में लाइफ गुजारना इतना आसान नहीं था, इसलिए उन्होंने कई छोटे-मोटे काम किए।
View this post on Instagram---विज्ञापन---
घर चलाने के लिए किए ये काम
घर चलाने के लिए प्रतीक ने पानी की टंकी साफ करने और मोबाइल टावर लगाने जैसे काम भी किए हैं। इसके बाद उन्होंने नेशनल प्रोडक्टिविटी काउंसिल (NPC) में चार साल तक कंसल्टेंट इंजीनियर के रूप में काम किया। 2008 से 2016 तक प्रतीक रिलायंस में इंडस्ट्रियल इंजीनियर रहे। इस दौरान उन्होंने 12-15 नाटकों में अभिनय किया और दो गुजराती फिल्मों में काम किया। ‘बे यार’ और ‘रॉन्ग साइड राजू’ इसमें शामिल हैं। वहीं रॉन्ग साइड राजू ने तो नेशनल अवॉर्ड भी जीता था।
View this post on Instagram---विज्ञापन---
‘स्कैम 1992’ से मिली पहचान
2020 में प्रतीक गांधी को ‘स्कैम 1992: द हर्षद मेहता स्टोरी’ में एक्टिंग करने का मौका मिला, जिससे वे रातोंरात सुपरस्टार बन गए। इसके बाद उन्होंने ‘मडगांव एक्सप्रेस’, ‘अग्नि’ और ‘धूम धाम’ जैसी फिल्मों में भी शानदार एक्टिंग से लोगों का दिल जीता। आज उनकी नेटवर्थ तकरीबन 12 करोड़ है।
यह भी पढ़ें: ‘ये बहुत बेशर्म है’, Kareena Kapoor के कजिन पर भड़के लोग; 4 साल टाइमपास कहने पर हुए ट्रोल