Wednesday, 24 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

एक्ट्रेस जिसने धर्म बदलकर की शादी, 6 महीने में टूटा रिश्ता, बिग बॉस से हुईं फेमस; पहचाना कौन?

बॉलीवुड एक्ट्रेस ने शादी के लिए मुस्लिम धर्म को त्याग हिंदू धर्म अपनाया था। हालांकि ये रिश्ता 6 महीने भी नहीं चला। आइए आज हम आपको उनके जीवन से जुड़ी खास बातें बताने जा रहे हैं।

---विज्ञापन---

बॉलीवुड में कई ऐसी एक्ट्रेस रही हैं जिन्होंने अपनी निजी जिंदगी में बहुत कुछ झेला है। उनकी पर्सनल लाइफ प्रोफेशनल लाइफ के मुकाबले ज्यादा टफ रही है। आज हम जिस एक्ट्रेस की बात करने जा रहे हैं उन्होंने अपनी शादी के लिए मुस्लिम धर्म बदलकर हिंदू धर्म अपनाया, लेकिन इसके बाद भी उनका रिश्ता 6 महीने भी नहीं चल सका। वो सलमान खान के शो बिग बॉस में भी नजर आ चुकी हैं। जी हां हम बात कर रहे हैं मंदाना करीमी का। चलिए आज हम आपको उनकी लाइफ से जुड़ी कुछ खास बातें बताते हैं।

यह भी पढ़ें: ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ का तीसरा कंफर्म नाम आया सामने? रियलिटी शो का विनर रह चुका है TV एक्टर

---विज्ञापन---

इन फिल्मों में किया काम

मंदाना करीमी किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। इंडस्ट्री में वो अपनी पहचान बना चुकी हैं। एक्ट्रेस फिल्मों के अलावा रियलिटी शोज भी कर चुकी हैं। उन्हें सलमान खान के शो ‘बिग बॉस 9’ में ऑडियंस का खूब प्यार मिला था। वहीं इसके बाद वो कंगना रनौत के ‘लॉक अप’ में भी नजर आ चुकी हैं। वो ‘क्या कूल हैं हम 3’, ‘भाग जॉनी’ और ‘मैं और चार्ल्स’ जैसी कई मूवीज में काम कर चुकी हैं। हालांकि अब उन्होंने इंडस्ट्री से दूरी बना ली है।

---विज्ञापन---

पति संग टॉक्सिक रिश्ता

मंदाना ने 2017 में एक बिजनेसमैन गौरव गुप्ता से शादी की थी। एक्ट्रेस ने शादी के लिए मुस्लिम से हिंदू धर्म अपना लिया था। हालांकि ये शादी 6 महीने भी नहीं चल पाई थी। एक्ट्रेस ने गौरव पर घरेलू हिंसा करने का आरोप लगाते हुए तलाक ले लिया था। बॉलीवुड लाइफ की रिपोर्ट के अनुसार एक्ट्रेस ने 2 करोड़ की एलिमनी मांगी थी। वहीं उन्होंने अपने सास-ससुर पर भी कई आरोप लगाए थे। साथ ही उन्होंने कहा था कि उनके पति ने दबाव डालकर उनका धर्म बदलवाया था।

---विज्ञापन---

मॉडलिंग से की थी करियर की शुरुआत

एक्ट्रेस एक मुस्लिम फैमिली से हैं। मॉडलिंग से अपने करियर की शुरुआत करते हुए उन्होंने ‘भाग जॉनी’ मूवी से इंडस्ट्री में कदम रखा। इसके बाद एक्ट्रेस रियलिटी शोज करके घर-घर में मशहूर हो गईं।

यह भी पढ़ें: जियोहॉटस्टार पर ट्रेंड कर रही ‘लवयापा’ थिएटर्स में क्यों हुई फ्लॉप? जानें 5 कारण

---विज्ञापन---
First published on: Apr 07, 2025 12:04 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola