Friday, 16 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

’24 घंटे में देश से निकालो’, इमरान खान पर भड़के ‘महाभारत’ के युधिष्ठिर गजेंद्र चौहान, कहा- ‘देशद्रोही!’

आमिर खान के भांजे इमरान खान इन दिनों विवादों में घिरे हुए हैं. मुंबई में CJP प्रोटेस्ट के दौरान उनकी मौजूदगी को लेकर सवाल उठ रहे हैं. अब टीवी के मशहूर शो 'महाभारत' में युधिष्ठिर का किरदार निभाने वाले एक्टर गजेंद्र चौहान ने नाराजगी जाहिर करते हुए सजा की मांग की है.

Gajendra Chauhan On Imran khan
महाभारत' फेम गजेंद्र चौहान ने इमरान खान पर जताई नाराजगी, Photo Credit- Social Media

बॉलीवुड एक्टर और आमिर खान के भांजे इमरान खान इन दिनों विवादों में घिरे हुए हैं. मुंबई में CJP प्रोटेस्ट के दौरान उनकी मौजूदगी को लेकर सवाल उठ रहे हैं. इस मामले में मुंबई पुलिस की ओर से उन्हें 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस दिए जाने की खबर है. अब इस पूरे विवाद में टीवी के मशहूर शो ‘महाभारत’ में युधिष्ठिर का किरदार निभाने वाले एक्टर गजेंद्र चौहान की भी एंट्री हो गई है. उन्होंने इमरान खान पर नाराजगी जाहिर करते हुए उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है. इतना ही नहीं, उन्होंने कहा है कि इमरान को 12 दिन की मोहलत देने के बजाय 24 घंटे के भीतर भारत से वापस भेज देना चाहिए.

इमरान खान पर क्यों भड़के गजेंद्र चौहान?

गजेंद्र चौहान ने ANI से बातचीत में इमरान खान और CJP प्रोटेस्ट से जुड़े विवाद पर अपनी राय रखी. उनका कहना है कि इमरान खान को इस प्रोटेस्ट में शामिल नहीं होना चाहिए था. उन्होंने दावा किया कि ओवरसीज सिटिजन ऑफ इंडिया (OCI) कार्ड रखने वाले व्यक्ति को ऐसे प्रदर्शन में हिस्सा नहीं लेना चाहिए.

---विज्ञापन---

सरकार से सख्त कदम उठाने की मांग की

गजेंद्र यहीं पर नहीं रुके उन्होंने कहा इमरान ने अगर नियमों का उल्लंघन किया है, तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई जरूर होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि सरकार को उन्हें 12 दिन का समय नहीं देना चाहिए बल्किउन्हें 24 घंटे के अंदर ही भारत से वापस भेज देना चाहिए. गजेंद्र चौहान ने उन्हें एक ‘गुनहगार’ बताया.

इमरान को बताया ‘देशद्रोही’

गजेंद्र चौहान यहीं नहीं रुके. उन्होंने इमरान खान के उस बयान पर भी रिएक्शन दिया, जिसमें एक्टर ने कहा था कि वह प्रोटेस्ट में किसी पार्टी का प्रतिनिधित्व करने या किसी के सोपर्ट में बोलने नहीं गए थे, बल्कि वहां हो रही गतिविधियों को देखने पहुंचे थे.

---विज्ञापन---

इमरान के खिलाफ ‘देशद्रोही’ शब्द का इस्तेमाल

इस पर गजेंद्र ने कहा कि प्रोटेस्ट में जाकर उसका समर्थन करना भी गलत है. उन्होंने इमरान के लिए ‘देशद्रोही’ शब्द का इस्तेमाल करते हुए कहा कि ऐसे लोगों को समर्थन नहीं दिया जाना चाहिए.

क्या बोले थे इमरान खान?

दरअसल, CJP प्रोटेस्ट में पहुंचने के बाद इमरान खान ने ANI से बातचीत में सफाई दी थी. उन्होंने कहा था कि वह किसी राजनीतिक पार्टी का प्रतिनिधित्व नहीं कर रहे थे और न ही वहां किसी के लिए कुछ कहने पहुंचे थे. उनके मुताबिक, वह एक नागरिक के तौर पर सिर्फ यह देखने गए थे कि वहां क्या हो रहा है.

---विज्ञापन---

पुलिस हिसारत में गए थे इमरान

इस दौरान मुंबई पुलिस ने उन्हें हिरासत में भी लिया था, हालांकि बाद में छोड़ दिया गया. अब इस मामले को लेकर इमरान खान लगातार चर्चा में हैं. वहीं, गजेंद्र चौहान के बयान ने इस विवाद को एक बार फिर सुर्खियों में ला दिया है.

First published on: Oct 16, 2026 05:48 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो