Thursday, 25 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

Kantara Chapter-1 ने तोड़ा Chhaava का रिकॉर्ड, कमाई पहुंची 800 करोड़ के पार

Kantara Chapter-1 Breaks Chhaava Record: ऋषभ शेट्टी की फिल्म 'Kantara Chapter-1' ने सिर्फ 25 दिनों की कमाई से 'Chaava' का ऑल टाइम रिकॉर्ड तोड़ दिया है.

---विज्ञापन---

Kantara Chapter-1 Breaks Chhaava Record
Kantara Chapter-1 ने तोड़ा Chhaava का रिकॉर्ड

Kantara Chapter-1 Breaks Chhaava Record: कन्नड़ सुपरस्टार ऋषभ शेट्टी की फिल्म ‘Kantara Chapter-1’ पिछले 25 दिनों से सिनेमाघरों की टिकट खिड़की पर कब्जा जमाए हुए है. पिछले हफ्तों में Kantara Chapter-1 की कमाई में किसी तरह की कोई गिरावट नहीं देखी गई है. इसी के साथ फिल्म ने लगातार कई बड़ी सुपरहिट फिल्मों के भी रिकॉर्ड तोड़े हैं. लेकिन अब ऋषभ शेट्टी की इस फिल्म ने इस साल की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर मूवी ‘Chhaava’ का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया है. ‘Kantara Chapter-1’ की कमाई का आंकड़ा अब 800 करोड़ के पार पहुंच गया है. चलिए आपको बताते हैं कि फिल्म ने अब तक कुल कितने की कमाई की है?

‘Kantara Chapter-1’ की कमाई

Sacnilk.com की रिपोर्ट के अनुसार, ऋषभ शेट्टी की फिल्म ‘Kantara Chapter-1’ ने 25वें दिन 10 करोड़ का कलेक्शन किया है. 25वें दिन के हिसाब से फिल्म ने काफी अच्छी कमाई की है. इसी के साथ ‘Kantara Chapter-1’ ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर अब तक 589.20 करोड़ का बिजनेस किया है. वहीं, इसकी ऑक्यूपेंसी भी कमाल की रही, जो टोटल 40.51% रही, जिसमें मॉर्निंग शो में 23.61%, आफ्टरनून शो में 53.36%, इवनिंग शो में 55.37%, और नाइट शो में 29.70% रही.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: फेमस भजन सिंगर Hansraj Raghuwanshi को मिली धमकी, फोन पर कहा- 15 लाख दो वरना…

‘Chaava’ का टूटा रिकॉर्ड

ऋषभ शेट्टी की फिल्म ‘Kantara Chapter-1’ ने इंडियन बॉक्स ऑफिस के अलावा वर्ल्डवाइड कलेक्शन में भी कमाल का काम किया है. Sacnilk.com की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ‘Kantara Chapter-1’ ने दुनियाभर में अब तक कुल 812.8 करोड़ का व्यापार किया है. इसी कमाई के साथ फिल्म ने इस साल की ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘Chaava’ का रिकॉर्ड तोड़ दिया है.

---विज्ञापन---

‘Chaava’ इतनी आगे निकली ‘Kantara Chapter-1’

मालूम हो कि विक्की कौशल की फिल्म ‘Chaava’ इस साल की शुरुआत में रिलीज हुई थी. जिसने कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए दुनियाभर में 807.91 करोड़ की कमाई की थी. लेकिन ऋषभ शेट्टी की फिल्म ‘Kantara Chapter-1’ ने सिर्फ 25 दिनों में ‘Chaava’ का ये रिकॉर्ड तोड़ दिया और वर्ल्डवाइड 812.8 करोड़ का कलेक्शन अपने नाम किया है.

---विज्ञापन---
First published on: Oct 27, 2025 10:52 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola