Friday, 19 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

राहुल गांधी के गले में वरमाला डालेंगी कंगना रानौत? जानिए पूरी सच्चाई

बॉलीवुड 'क्वीन' कंगना रानौत एक बार फिर सुर्खियों में हैं, और इस बार वजह उनकी कोई फिल्म या स्टेटमेंट नहीं... बल्कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रही एक पोस्ट है, जिसने फैंस को हैरान कर दिया है, जिसपर अब खुद एक्ट्रेस ने रिएक्शन दिया है. आइए जानते हैं.

---विज्ञापन---

बॉलीवुड क्वीन कंगना रानौत (Kangana Ranaut) सच में कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) को वरमाला पहनाने वाली हैं? सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस दावे ने लोगों को हैरान जरूर किया, लेकिन इसकी सच्चाई कुछ और ही निकली.

राहुल गांधी से शादी करना चाहती हैं कंगना?

दरअसल, हाल ही में एक मीम पेज ने कंगना रनौत को लेकर एक फर्जी पोस्ट शेयर किया, जिसमें दावा किया गया, कि अगर राहुल गांधी बीजेपी में शामिल होते हैं, तो कंगना उनसे शादी करने के लिए तैयार हैं. ये पोस्ट तेजी से वायरल हुआ और कई लोगों ने इसे सच मान लिया, लेकिन कंगना ने खुद सामने आकर इस पर कड़ा रिएक्शन दिया है.

---विज्ञापन---

कंगना जताई नाराजगी, उठाए ये सवाल

कंगना ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर इस मीम को रीशेयर करते हुए, साफ लिखा कि ये पूरी तरह झूठी और घटिया खबर है. उन्होंने नाराजगी जताते हुए कहा कि राजनीति में भी महिलाओं के लिए सम्मान की कमी साफ दिखती है. कंगना ने ये भी कहा कि इस तरह की फर्जी बातें फैलाने वालों को शर्म आनी चाहिए.

ट्रोलर्स को कंगना का करारा जवाब

अपने बेबाक अंदाज के लिए मशहूर कंगना ने हमेशा ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया है, और इस बार भी उन्होंने बिना देर किए अपनी बात रखी. उनका कहना है, कि वो इस तरह की अफवाहों को हल्के में लेने वालों में से नहीं हैं.

---विज्ञापन---

कहां बिजी हैं कंगना रानौत?

वर्कफ्रंट की बात करें, तो कंगना इन दिनों अपनी सुपरहिट फिल्म ‘क्वीन’ Queen के सीक्वल पर काम कर रही हैं. इस प्रोजेक्ट को Vikas Bahl डायरेक्ट कर रहे हैं, और इसके लिए एक टाइट शेड्यूल तैयार किया गया है.

कंगना का शेड्यूल है बिजी?

दिलचस्प बात ये है, कि कंगना सिर्फ फिल्मों तक सीमित नहीं हैं, बल्कि वो हिमाचल प्रदेश के मंडी से सांसद के तौर पर भी अपनी जिम्मेदारियां निभा रही हैं. शूटिंग और राजनीति दोनों को साथ संभालते हुए उनका शेड्यूल काफी बिजी चल रहा है.

---विज्ञापन---

कंगना ने खबर पर खुद लगाई मुहर

रिपोर्ट्स के मुताबिक, वो पिछले कुछ दिनों से लगातार दिल्ली और शूटिंग लोकेशन के बीच ट्रैवल कर रही हैं, ताकि संसद सत्र और फिल्म दोनों को समय दे सकें. बहरहाल, राहुल गांधी से शादी वाली खबर सिर्फ एक अफवाह है, जिसका हकीकत से कोई लेना-देना नहीं है. कंगना ने खुद इस पर मुहर लगा दी है, कि ये महज एक फेक मीम था, जिसे बिना सोचे समझे वायरल कर दिया गया.

First published on: May 04, 2026 03:05 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola