Friday, 19 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

इम्तियाज अली अब बड़े पर्दे पर लाएंगे ‘राधा-कृष्ण’ की प्रेम कहानी? बोले- ‘मैं हर चीज में रोमांस…’

Imtiaz Ali Next Film: फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' के डायरेक्टर इम्तियाज अली ने बताया कि आने वाले समय में वो राधा और कृष्ण की प्रेम कहानी पर एक फिल्म बनाना चाहते हैं.

---विज्ञापन---

Imtiaz Ali Next Film: बॉलीवुड में रोमांटिक फिल्में बनाने के लिए मशहूर डायरेक्टर इम्तियाज अली की फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ को क्रिटिक्स और फैंस का खूब प्यार मिल रहा है. हालांकि, फिल्म के बॉक्स ऑफिस नंबर्स कुछ खास अच्छे नहीं हैं, लेकिन इसके बाद भी फैंस के बीच फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ बहुत ही पसंद की जा रही है. इसी के साथ अब फैंस इम्तियाज अली की अलगी रोमांटिक फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. हाल ही में इम्तियाज अली ने बताया कि आने वाले समय में वो राधा और कृष्ण की प्रेम कहानी पर एक फिल्म बनाना चाहते हैं. इसके साथ ही उन्होंने फिल्म ‘जब वी मेट’ को लेकर भी एक बड़ा खुलासा किया. चलिए जानते हैं कि उन्होंने कहा कुछ कहा है.

मैं हर चीज में रोमांस…

एबीपी लाइव को दिए एक इंटरव्यू में जब इम्तियाज से उनकी फिल्मों के बारे में पूछा गया कि उनकी सारी फिल्में रोमांटिक क्यों होती हैं, इम्तियाज ने इसके जवाब में कहा, ‘मैं हर चीज में रोमांस नहीं डालना चाहता, लेकिन यह अपने आप ही हो जाता है. इसलिए मैं इसे रोकता नहीं हूं. मैंने अपनी किसी भी फिल्म को लव कहानी की तरह नहीं बनाया. जब ‘लव आज कल’ का नाम रखा जा रहा था, तो मुझे लगा कि ‘आज कल’ ज्यादा बेहतर नाम होगा. मैंने सोचा कि क्या ये सच में एक लव स्टोरी है? मेरी टीम ने मुझे समझाया कि वे इसे किस तरह से लव स्टोरी के रूप में देख रहे हैं. वहीं, मैंने ‘जब वी मेट’ को भी लव स्टोरी की तरह नहीं बनाया था. लेकिन ये सब्जेक्ट बार-बार मेरी फिल्मों में आता है.’

‘राधा-कृष्ण’ की प्रेम कहानी

अपने आने वाले प्रोजेक्ट्स पर बात करते हुए इम्तियाज ने कहा, ‘मुझे तो भारत की पौराणिक कथाओं की कई कहानियों ने बहुत इंस्पायर किया है. मुझे लगता है कि मैं उन कहानियों पर फिल्म बनाने के लिए काबिल हूं. मैंने ये पहले भी कहा है. मैं राधा-कृष्ण की कहानी पर फिल्म बनाना चाहता हूं. यह सिर्फ एक प्रेम कहानी नहीं है. राधा-कृष्ण की कहानी में कई परतें हैं. जिसमें एक गहरा दर्शन छिपा हुआ है.’

First published on: Jun 19, 2026 01:05 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola