Saturday, 25 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

ईशान खट्टर ने NEET विवाद पर बुलंद की आवाज, बोले- ‘पहले मैं एक छात्र हूं, हमारी आवाज सुनी जाए…’

---विज्ञापन---

Ishaan Khatter Reacts To NEET Paper Leak Row: इस समय बॉलीवुड से लेकर टीवी के सितारों तक हर कोई दिल्ली में हो रहे छात्रों के प्रदर्शन का सपोर्ट कर रहे हैं. NEET पेपर लीक के खिलाफ विरोध कर रहे हैं छात्रों की मांग का समर्थन करते हुए अभी तक, सलमान खान, इमरान खान, शबाना आजमी, प्रकाश राज, करीना कपूर, आलिया भट्ट, सौम्या टंडन और आयशा खान जैसे सितारों ने सोशल मीडिया पर अपने विचार शेयर किए हैं. वहीं, इस मामले में ईशान खट्टर ने भी अपनी चुप्पी तोड़ी है. जिसमें उन्होंने कहा है कि वो एक्टर से पहले एक स्टूडेंट हैं. चलिए आपको बताते हैं कि आखिर इस मामले पर क्या कुछ कहा है.

ईशान खट्टर ने रखी अपनी राय

कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के 'चलो संसद' मार्च के दौरान प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर दिल्ली पुलिस की तरफ से लाठीचार्ज किए जाने के बाद कई स्टार्स ने इसकी निंदा की है. वहीं, इस मामले पर ईशान खट्टर ने भी अपनी राय रखी है.

---Advertisement---

बहादुर रिया अहीर...

ईशान ने अपने इंस्टाग्राम पर एक नई पोस्ट शेयर की है, जिसमें उन्होंने दिल्ली और मुंबई में चल रहे प्रदर्शनों के दौरान कई तस्वीरें शेयर की. उनके पोस्ट की पहली तस्वीर 27 साल मॉडल रिया अहीर की थी, जो बुधवार को शिवाजी पार्क में हुए प्रदर्शन का एक लीड फेस बन गईं. फोटो में वो एक पुलिस वैन को एक हाथ से रोकते दिखाई दे रही है.

दिल्ली में प्रदर्शन

उनके पोस्ट की दूसरी तस्वीर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे छात्रों की है, जिसमें एक महिला दिल्ली पुलिस के लाठीचार्ज से बाकी प्रदर्शनकारियों की रक्षा करती हुईं दिखाई दे रही है.

---Advertisement---

हमारी आवाज सुनी जाए...

ईशान खट्टर ने इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा, 'एकजुटता में. एकतरफा भाषण नहीं. हमारी आवाज सुनी जाए और इसके लिए किसी को भी नुकसान न पहुंचे. मैं पेशेवर होने से पहले एक छात्र हूं.'

First published on: Jul 23, 2026 10:59 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola