Wednesday, 26 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

पटौदी परिवार की बहू बनेंगी इस एक्ट्रेस की बेटी? भाई की लवस्टोरी पर Sara Ali Khan ने लगाई मुहर!

Ibrahim Ali Khan Dating Rumors: सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान एक बार फिर से अपनी डेटिंग की खबरों को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं. अधिक जानकारी के लिए E24 का ये वीडियो देखें…

Edited By : Pooja Mishra | Updated: Mar 22, 2026 00:11
Share :

Ibrahim Ali Khan Dating Rumors: सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान एक बार फिर से सुर्खियों में छाए हुए हैं. इस बार भी पटौदी परिवार के नवाब इब्राहिम अपनी डेटिंग की खबरों को लेकर चर्चा में है. इब्राहिम अली खान अपनी डेटिंग की खबरों पर चुप्पी साधे रहे हैं, लेकिन पलक तिवारी के साथ उनका रिश्ता सोशल मीडिया पर जग जाहिर हो गया है. हालांकि पलक तिवारी और इब्राहिम अली खान हमेशा दोनों एक दूसरे को जस्ट गुड फ्रेंड्स बताते हैं. इसी बीच फ्राइडे नाइट इब्राहिम अली खान, पलक तिवारी और सारा अली खान एक साथ मूवी थिएटर के बाहर स्पॉट किए गए.

वहां, इब्राहिम ने अपने चेहरे को मास्क, टोपी और बड़ा सा चस्मा पहने दिखाई दिए. इस दौरान वो कैमरों को पोज देना तो दूर उनकी तरफ देखते भी नहीं हैं. इब्राहिम के आने के कुछ ही मिनटों बाद सारा अली खान और पलक तिवारी भी एंट्री लेते हैं. फिल्म देखने के बाद जब यह तीनों घर के लिए रवाना होते हैं तब सारा कबाब में हड्डी बनने की बजाय आगे बैठ जाती हैं और पलक इब्राहिम के साथ पीछे सीट पर जा बैठती हैं. इब्राहिम खुद पलक के लिए गाड़ी का दरवाजा खोलते हैं। अब यह नजारा देख फैंस इब्राहिम और पलक के रिश्ते को कंफर्म मान रहे हैं. अधिक जानकारी के लिए E24 का ये वीडियो देखें…

---विज्ञापन---
First published on: Mar 22, 2026 12:11 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola