Wednesday, 1 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

Housefull 5 के टीजर में Honey Singh ने लूटी लाइमलाइट, फैंस ने यूं किया रिएक्ट

Housefull 5 Teaser Out: अक्षय कुमार की 'हाउसफुल 5' का टीजर रिलीज हो चुका है। इसमें हनी सिंह का म्यूजिक देख फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं। आइए आपको भी बताते हैं हनी सिंह ने क्या कुछ कहा?

---विज्ञापन---

Housefull 5 Teaser Out: अक्षय कुमार की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘हाउसफुल 5’ का टीजर रिलीज हो चुका है। इस कॉमेडी मर्डर मिस्ट्री का फैंस को बेसब्री से इंतजार था। अक्षय कुमार जहां अपने पुराने अंदाज में लौटते दिखाई दिए तो वहीं यो यो हनी सिंह के म्यूजिक ने सारी लाइमलाइट लूट ली। मूवी के टीजर में लाल परी गाना बैकग्राउंड में सुनाई देता है जो और किसी का नहीं बल्कि हनी सिंह का ही है। फैंस अब इस पर जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। आइए आपको भी बताते हैं फैंस ने क्या कुछ कहा?

यह भी पढ़ें: कौन से धर्म को फॉलो करते हैं प्रीति जिंटा के जुड़वा बच्चे? सामने आया जवाब

---विज्ञापन---

हनी सिंह और अक्षय की जोड़ी

साजिद नाडियाडवाला की इस मूवी के टीजर को नाडियाडवाला ग्रैंडसन के ऑफिशियल यूट्यूब पर लॉन्च किया गया है। फैंस अब हनी सिंह के गाने पर फोकस करते हुए उनकी तारीफों के पुल बांध रहे हैं। यो यो हनी सिंह और अक्षय कुमार को साथ देखकर फैंस फूले नहीं समा रहे हैं।

---विज्ञापन---

क्या बोले फैंस?

एक यूजर ने लिखा, ‘यो यो हनी सिंह को लिए बिना फिल्में नहीं चलती।’ दूसरे ने लिखा, ‘यो यो हनी सिंह ब्लॉकबस्टर लॉडिंग।’ तीसरे ने लिखा, ‘हनी पाजी का गाना, ये हुई ना बात।’ चौथे यूजर ने लिखा, ‘अक्षय कुमार और हनी सिंह एक साथ, अब थिएटर होगा हाउसफुल।’ पांचवें ने लिखा, ‘टीजर देखने आया था, लेकिन हनी सिंह और अलफाज का नाम देखते ही खुशी होने लगी।’ वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘यो-यो हनी सिंह इन द हाउस।’

---विज्ञापन---

मूवी में 18 स्टार्स

मूवी में अक्षय कुमार के साथ 18 एक्टर्स हैं। इनमें अभिषेक बच्चन, जैकी श्रॉफ, रितेश देशमुख, श्रेयस तलपड़े, संजय दत्त, निकेतन धीर, फरदीन खान, नाना पाटेकर, जैकलीन फर्नांडीज, सोनम बाजवा, चित्रांगदा सिंह, नरगिस फाखरी, रंजीत, सौंदर्या, जॉनी लीवर और चंकी पांडे शामिल हैं। साजिद नाडियाडवाला के बैनर तले बनी ये मूवी 6 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। इसे तरुण मनसुखानी ने डायरेक्ट किया है।

यह भी पढ़ें: Housefull 5 Teaser: क्रूज होगा हाउसफुल, ‘किलर कॉमेडी’ में 18 स्टार्स लगाएंगे सस्पेंस का तड़का

---विज्ञापन---
First published on: Apr 30, 2025 02:10 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola