Friday, 14 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘शर्म आनी चाहिए…’, गोविंदा के वायरल वीडियो पर भड़कीं सुनीता आहूजा, बोलीं- ‘मेरा तो दिमाग…’

गोविंदा और कोमल रानी का वीडियो वायरल होने के बाद सुनीता आहूजा ने तीखा रिएक्शन दिया. जानिए उन्होंने गोविंदा और कोमल को लेकर क्या-क्या कहा?

Sunita Ahuja On Govinda Viral Video: गोविंदा इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘रूपा’ को लेकर चर्चा में हैं. लंबे समय बाद बड़े पर्दे पर वापसी की तैयारी कर रहे अभिनेता के साथ इस फिल्म में नई एक्ट्रेस कोमल रानी स्वर्णकार नजर आएंगी. फिल्म को लेकर चर्चा के बीच गोविंदा और कोमल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसके बाद अभिनेता की पत्नी सुनीता आहूजा का रिएक्शन भी सामने आया है. सुनीता ने वीडियो को लेकर गोविंदा पर जमकर निशाना साधा और यहां तक कह दिया कि उन्हें शर्म आनी चाहिए.

कोमल के साथ वायरल हुआ गोविंदा का वीडियो

गोविंदा काफी समय बाद फिल्म ‘रूपा’ के जरिए एक्टिंग की दुनिया में वापसी करने जा रहे हैं. फिल्म में उनके साथ कोमल रानी स्वर्णकार बतौर लीड एक्ट्रेस नजर आएंगी. कोमल इसी फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं. इस बीच दोनों को साथ में देखकर सोशल मीडिया पर उनके रिश्ते को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं.

---विज्ञापन---

सुनीता ने बेबाकी से दिया जवाब

गोविंदा और कोमल के कथित अफेयर की खबरें भी बीते कुछ समय से सुर्खियों में हैं. इसी बीच दोनों का साथ में नजर आने वाला एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. जब इस वीडियो को लेकर पैपराजी ने सुनीता आहूजा से सवाल किया तो उनका जवाब काफी बेबाक था.

‘बेटी की उम्र की लड़की को लेकर घूम रहा है’

सुनीता से पैपराजी ने कहा कि गोविंदा फिल्म का कोमल रानी के साथ प्रमोशन कर रहे हैं. इस पर सुनीता ने सवाल उठाते हुए कहा कि फिल्म अभी बनी भी नहीं है और प्रमोशन शुरू हो गया है. इसके बाद उन्होंने गोविंदा को लेकर कहा कि बेटी की उम्र की लड़की को लेकर घूम रहा है, शर्म तो आनी चाहिए. कोई स्टैंडर्ड तो होना चाहिए.

सुनीता ने बिना नाम लिए किसपर कसा तंज?

सुनीता यहीं नहीं रुकीं. उन्होंने आगे कोमल पर भी बिना नाम लिए तंज कसा. उन्होंने कहा कि अगर किसी का शुगर डैडी इतना अमीर है तो उसे कपड़े भी ढंग के पहनने चाहिए. सुनीता ने अपने स्टाइल का जिक्र करते हुए कहा कि वह और उनके आसपास के लोग किस तरह स्टाइल में रहते हैं. आखिर में उन्होंने यह भी कहा कि उनका दिमाग खराब हो गया है.

लंबे समय बाद पर्दे पर लौटेंगे गोविंदा

वर्कफ्रंट की बात करें तो गोविंदा आखिरी बार 2019 में रिलीज हुई फिल्म ‘रंगीला राजा’ में नजर आए थे. इस फिल्म में उन्होंने डबल रोल निभाया था. इसके बाद 2022 में वह डॉक्यूमेंट्री ‘नाम था कन्हैयालाल’ में दिखाई दिए थे. अब फैंस को उनकी फिल्म ‘रूपा’ का इंतजार है. हालांकि फिल्म से ज्यादा इस समय गोविंदा और कोमल को लेकर चल रही चर्चाओं ने सुर्खियां बटोर ली हैं.

---विज्ञापन---
First published on: Aug 14, 2026 04:29 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola