Sunday, 20 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

Ajay Devgn की Drishyam 3 का टीजर रिलीज, इस दिन दस्तक देगी फिल्म

अजय देवगन स्टारर फिल्म दृश्यम 3 का आज 22 दिसंबर को टीजर रिलीज किया गया है. इस बार एक्टर फिल्म में अपने परिवार को बचाते हुए नजर आएंगे. फिल्म के टीजर के साथ इसकी रिलीज डेट भी अनाउंस कर दी गई है.

Drishyam 3
Drishyam 3

अजय देवगन की मोस्ट अवेटेड फिल्म दृश्यम 3 का आज 22 दिसंबर को टीजर रिलीज कर दिया गया है. फिल्म के टीजर के साथ इसकी रिलीज डेट भी अनाउंस कर दी गई है. एक्टर एक बार फिर से मूवी में अपनी फैमिली को बचाते हुए नजर आएंगे. इस टीजर को अजय देवगन ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जिसके बाद फैंस की एक्साइटमेंट भी बढ़ गई है.

दृश्यम 3 का टीजर रिलीज

दरअसल, अजय देवगन की दृश्यम 3 के टीजर की शुरुआत पिछले दोनों पार्ट्स की झलकियों से होती है. जिसके बाद अजय देवगन वॉइस ओवर देते हैं और कहते हैं, ” दुनिया मुझे कई नाम से बुलाती है, लेकिन मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता. क्योंकि पिछले 7 सालों में जो कुछ हुआ जो कुछ किया, जो कुछ देखा, जो कुछ दिखाया. उससे मुझे एक बात समझ में आ गई है.इस दुनिया में हर किसी का सच अलग है. हर किसी का सही अलग है. मेरा सच, मेरा सही सिर्फ मेरी फैमिली है. जब तक सब थक नहीं जाते, जब तक सब हार नहीं जाते. मैं यहीं खड़ा हूं चौकीदार बनकर, पहरेदार बनकर एक दीवार बनकर, क्योंकि कहानी अभी खत्म नहीं हुई है आखिरी हिस्सा अभी बाकी है.

---विज्ञापन---

इस दिन रिलीज होगी फिल्म

अजय देवगन की बातों से साफ जाहिर हो गया है कि वह इस बार भी पुलिस से और लोगों की नजरों से अपने परिवार को बचाते हुए नजर आएंगे.परिवार को बचाने के लिए वह इस बार भी सारें हदें पार करेंगे. टीजर को शेयर करते हुए स्टार स्टूडियो18 ने कैप्शन में लिखा, ” आखिरी हिस्सा अभी बाकी है. सिनेमाघरों में 2 अक्टूबर 2026 को.

दृश्यम के दोनों पार्ट्स बॉक्स ऑफिस पर रहे हिट

बता दें कि अजय देवगन की अहम भूमिका वाली दृश्यम का पहला पार्ट साल साल 2015 में रिलीज हुई थी. इस फिल्म को लोगों ने खूब पसंद किया था और इसने बॉक्स ऑफिस पर दुनिया भर में 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी. वहीं, इसका दूसरा पार्ट साल 2022 में आया और इस मूवी ने 300 करोड़ से ज्यादा कमाए थे. इस मूवी का सस्पेंस काफी शानदार था और लोगों को खूब पसंद आई थी. वहीं, अब फैंस को फिल्म के तीसरे पार्ट का इंतजार है, जो कि 2 अक्टबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

यह भी पढ़ें- Priyanka Chopra की ये फिल्म बनी भारत की दूसरी बिग बजट मूवी, खुद देसी गर्ल ने खोला राज

---विज्ञापन---

First published on: Dec 22, 2025 12:24 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola