Saturday, 10 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘दृश्यम 3’ ने 8 दिन में पलट दी बाजी! दुनिया भर में छापे 400 करोड़, बनी 2026 की 5वीं सबसे ज्यादा मुनाफे वाली फिल्म

Drishyam 3 Box Office Collection Day 8: 'दृश्यम 3' बॉक्स ऑफिस पर लगातार सफलता के झंडे गाढ़ रही है, फिल्म ने वर्ल्ड वाइड 400 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है, इसी के साथ फिल्म बॉलीवुड की सबसे ज्यादा मुनाफा कमाने वाली फिल्मों की लिस्ट में अपनी जगह बना ली है.

Drishyam 3 Box Office Collection Day 8
'दृश्यम 3' ने दुनिया भर में छापे 400 करोड़ रुपये

अजय देवगन की फिल्म ‘दृश्यम 3’ बॉक्स ऑफिस पर रुकने का नाम नहीं ले रही है. रिलीज के महज 8 दिनों में फिल्म ने दुनियाभर में 400 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है. विजय सालगांवकर बनकर एक बार फिर पर्दे पर लौटे अजय देवगन का जादू दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रहा है. फिल्म की कमाई की रफ्तार देखकर मेकर्स भी खुश होंगे. यही नहीं, कमाई के मामले में फिल्म ने साल 2026 की सबसे ज्यादा मुनाफा कमाने वाली फिल्मों की लिस्ट में भी अपनी जगह बना ली है.

‘दृश्यम 3’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका

‘दृश्यम 3’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए अभी महज 8 दिन हुए हैं, लेकिन फिल्म की कमाई लगातार नए रिकॉर्ड बना रही है. सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक, अजय देवगन की इस क्राइम थ्रिलर ने पहले दिन भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 62 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. इसके बाद फिल्म ने पहले हफ्ते में भी शानदार प्रदर्शन किया और 7 दिनों में 245.50 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया.

---विज्ञापन---

8वें दिन फिल्म की कमाई

वहीं, दूसरे शुक्रवार यानी रिलीज के आठवें दिन भी फिल्म की कमाई जारी रही और 14.50 करोड़ रुपये का कारोबार किया. इसके साथ ही फिल्म का भारत में नेट कलेक्शन करीब 260 करोड़ रुपये तक पहुंच गया.

दुनियाभर में 400 करोड़ के पार पहुंची फिल्म

अजय देवगन की फिल्म का जलवा सिर्फ भारत तक सीमित नहीं है. विदेशों में भी इसे अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. सैकनिल्क के मुताबिक, सातवें दिन तक फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 383.60 करोड़ रुपये था. वहीं, ओवरसीज मार्केट से फिल्म ने करीब 89 करोड़ रुपये की कमाई की थी.

---विज्ञापन---

8वें दिन फिल्म की कमाई

आठवें दिन की कमाई के बाद फिल्म का दुनियाभर का कलेक्शन 407 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. वहीं, भारत में ग्रॉस कलेक्शन 312 करोड़ रुपये तो विदेशों में इसकी कमाई करीब 95 करोड़ रुपये बताई जा रही है. वहीं नेट केलक्शन 260 करोड़ रुपये जिसमें 128,612 शोज चलाए गए. इस तरह फिल्म ने रिलीज के महज आठ दिनों में 400 करोड़ रुपये के क्लब में एंट्री कर ली है. बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की इस रफ्तार ने इसे साल की बड़ी हिट फिल्मों की कतार में खड़ा कर दिया है.

270 प्रतिशत मुनाफे के साथ टॉप 5 में बनाई जगह

अब बात करते हैं फिल्म के मुनाफे की. कोईमोई की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘दृश्यम 3’ का बजट करीब 110 करोड़ रुपये है. वहीं, आठवें दिन तक फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 407 करोड़ रुपये बताया जा रहा है. इस हिसाब से फिल्म ने अपने बजट के मुकाबले शानदार प्रदर्शन किया है.

---विज्ञापन---

5वीं सबसे ज्यादा कमाई वाली बनी फिल्म

रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म का मुनाफा करीब 270 प्रतिशत तक पहुंच गया है. इसी के साथ ‘दृश्यम 3’ साल 2026 की पांचवीं सबसे ज्यादा मुनाफा कमाने वाली बॉलीवुड फिल्म बन गई है. इस लिस्ट में ‘हनुमान अंश’, ‘धुरंधर 2’, ‘आवारापन 2’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ जैसी फिल्मों के नाम भी शामिल हैं.

फिल्म की कमाई तोड़ रही रिकॉर्ड

कुल मिलाकर, ‘दृश्यम 3’ की बॉक्स ऑफिस परफॉर्मेंस अजय देवगन के स्टारडम और फिल्म को मिल रहे दर्शकों के रिस्पॉन्स को दिखाती है. अब देखना होगा कि आने वाले दिनों में विजय सालगांवकर की यह कहानी कमाई के कौन-कौन से नए रिकॉर्ड बनाती है.

---विज्ञापन---
First published on: Oct 10, 2026 07:17 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola