Wednesday, 24 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

Bhool Chuk Maaf की OTT रिलीज पर दिनेश विजान ने जताया भरोसा, बोले- फिल्म अच्छा करेगी…

Bhool Chuk Maaf: भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते विवाद को देखते हुए राजकुमार राव और वामिका गब्बी स्टारर 'भूल चूक माफ' की थियेटर रिलीज कैंसिल कर दी है और अब फिल्म सीधे ओटीटी पर रिलीज होगी। इस बारे में फिल्म मेकर दिनेश विजान ने हाल ही में खुलकर बात की।

---विज्ञापन---

Bhul Chuk Maaf
Bhul Chuk Maaf

Bhool Chuk Maaf: इस समय पूरे देश की नजर भारत और पाकिस्तान के बीच विवाद पर टिकी हुई है। जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों में पाकिस्तान की तरफ से हमला किया गया था, जिसे भारत की सेना ने पूरा नहीं होने दिया। मगर भारत-पाक के बीच तनाव की वजह से राजकुमार राव और वामिका गब्बी स्टारर ‘भूल चूक माफ’ की थियेटर रिलीज कैंसिल कर दी है और अब फिल्म सीधे ओटीटी पर रिलीज होगी। फिल्म की रिलीज से 1 दिन पहले अचानक उठाए इस फैसले पर फिल्म निर्माता ने एक इंटरव्यू में खुलकर बात की है।

यह भी पढ़ें: Fifty Shades Darker के डायरेक्टर का ब्रेन कैंसर से निधन, इंडस्ट्री में पसरा मातम

---विज्ञापन---

OTT पर रिलीज होगी ‘भूल चूक माफ’

9 मई को थियेटर में ‘भूल चूक माफ’ रिलीज होने वाली थी, लेकिन 8 मई को मेकर्स ने फिल्म के सीधे ओटीटी पर रिलीज करने की जानकारी देकर सबको चौंका दिया। अब ये रोम-कॉम मूवी अमेजन प्राइम वीडियो पर 16 मई को स्ट्रीम होगी। फिल्म की टीम ने जारी बयान में बताया था कि पूरे देश में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर ये फैसला लिया गया है।

---विज्ञापन---

फिल्म निर्माता दिनेश विजान का रिएक्शन

मैडॉक फिल्म्स के मालिक और फिल्म निर्माता दिनेश विजान ने फिल्म को थियेटर की बजाय ओटीटी पर रिलीज करने के फैसले पर बात की। मिड जे को दिए इंटरव्यू में दिनेश विजान ने कहा, ‘हाल ही में जो कुछ हुआ है, उसके मद्देनजर उन्हें देश की भावनाओं को सबसे पहले रखने का भारी दायित्व महसूस हुआ। अभी, देश के बीच एकता जरूरी है, खासकर जब दांव ऊंचे हों। उन्होंने आखिरी वक्त में किए गए बदलावों को स्वीकार किया और इसके एम्पेक्ट को लेकर भी अपनी फिक्र जाहिर की।’

---विज्ञापन---

ओटीटी रिलीज से पड़ेगा फर्क?

हालांकि फिल्म की रिलीज को आखिरी समय में बदलाव के बावजूद दिनेश विजान ने कहा कि उनको भरोसा है कि फिल्म अच्छा प्रदर्शन करेगी। दिनेश विजान बोले, ‘एक अच्छी कहानी के लिए हमेशा दर्शक होते हैं और ये बात मैं जानता हूं। मुझे उम्मीद है कि फिल्म ऐसे में समय में सुकून और खुशी लेकर आएगी, जब लोगों को इसकी सबसे ज्यादा जरूरत है।’

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: ‘हम हिंदुस्तानी…’, अनुपम खेर के भाई ने जम्मू से भेजा वीडियो; भारतीय सेना की बहादुरी को यूं किया बयां

First published on: May 09, 2025 12:41 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola