Thursday, 12 November, 2026

---विज्ञापन---

Back

Deepika Padukone ने पहनी ऐसी ड्रेस, देख चौंक गए लोग, हुईं ट्रोल

Deepika Padukone Trolled: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण एक बार फिर लाइमलाइट में आ गई हैं और सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल भी हो रही हैं। दीपिका हाल ही में रैम्प वॉक पर उतरीं, लेकिन अपने लुक की वजह से वो लोगों की नजरों में आई गई हैं, जो मजाक की वजह बना गया है।

Deepika Padukone
Deepika Padukone file photo

Deepika Padukone Trolled: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण मां बनने के बाद लाइमलाइट से दूर हैं, लेकिन हाल ही में एक्ट्रेस ने लंबे ब्रेक के बाद रैम्प वॉक पर कमबैक किया। कल सब्यसाची के 25वें एनिवर्सरी शो था, जहां फिल्मी दुनिया के तमाम सितारे मौजूद थे। आलिया भट्ट से लेकर अनन्या पांडे सभी यहां पर परफेक्ट लुक में नजर आईं, लेकिन दीपिका पादुकोण ने लंबे समय के बाद रैम्प वॉक की। हालांकि दीपिका ने जो लुक कैरी किया था, उसकी वजह से वो बुरी तरह से ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई हैं। सोशल मीडिया पर दीपिका पादुकोण अपने लुक की वजह जमकर ट्रोल हो रही हैं और लोग उनका मजाक उड़ा रहे हैं।

यह भी पढ़ें: ‘मेरी मां के लिए दुआ करें’, Urvashi Rautela की मां अस्पताल में भर्ती

---विज्ञापन---

दीपिका पादुकोण हो रहीं ट्रोल  (Deepika Padukone Trolled)

दीपिका पादुकोण ने रैम्प पर व्हाइट कलर की ड्रेस में एंट्री मारी थी और उनको देखकर पहली नजर में पहचान पाना मुश्किल हो गया। दीपिका ने व्हाइट पैंट, टॉप, ट्रेंच कोट के साथ गले में चोकर और रूबी डायमंड क्रॉस पेंडेंट, गॉगल और हाई बन बनाया था। दीपिका का यह लुक काफी अतरंगी था और लोग उनको देखकर चौंक गए, क्योंकि पहली नजर में वो एवरग्रीन एक्ट्रेस रेखा लग रही थीं, क्योंकि इस लुक में लोग रेखा को पहले देख चुके हैं। दीपिका अपने इस अजीबोगरीब लुक की वजह से ही सोशल मीडिया पर बुरी तरह से ट्रोल हो रही हैं।

---विज्ञापन---

यूजर्स उड़ा रहे दीपिका का मजाक

दीपिका पादुकोण के वीडियो और फोटोज इंटरनेट पर वायरल हो रहे हैं, जिस पर लोग अपने रिएक्शन भी दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट कर दीपिका के लुक का मजाक उड़ाते हुए लिखा, ‘नहीं दोस्तों. उन्होंने रणवीर की पोशाक पहनी हुई है और बैकस्टेज रणवीर ने दीपिका के कपड़े पहने होंगे।’ दूसरे यूजर ने बोला, ‘दादी लुक! कुछ दिन पहले वह ट्रेडिशनल लुक में अच्छी लग रही थीं!’ तीसरे यूजर ने कमेंट कर लिखा, ‘वह अमिताभ बच्चन जैसी क्यों दिख रही हैं?’ तो एक यूजर ने कमेंट कर बोला, ‘नेहा धूपिया या स्वरा भास्कर जैसी लगती हैं।’ एक और अन्य यूजर ने लिखा, ‘रेखाजी की डुप्लीकेट लग रही है।’ तो एक दूसरा बोला, ‘वह खून भरी मांग वाली रेखा की तरह दिखती हैं।’ एक और यूजर ने लिखा, ‘काला जादू करने वाली लग रही है।’

---विज्ञापन---

मदरहुड एन्जॉय कर रही हैं दीपिका 

गौरतलब है कि दीपिका पादकोण ने 8 सितंबर को अपनी बेटी को जन्म दिया है और उसके बाद से वो ब्रेक पर ही हैं। दीपिका पहली बार मां बनी हैं और वो इन दिनों मदरहुड एन्जॉय कर रही हैं। दीपिका और रणवीर ने अपनी बेटी का नाम दुआ पादुकोण सिंह रखा है, हालांकि दोनों ने अपनी अभी तक अपनी बेटी का चेहरा रिवील नहीं किया है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Housefull 4 फेम Kriti Kharbanda को इस बीमारी ने जकड़ा, जानें कैसी है एक्ट्रेस की हालत?

---विज्ञापन---
First published on: Jan 26, 2025 05:30 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो