Wednesday, 21 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

टाइगर पर हमले के बाद अक्षय कुमार ने उठाया बड़ा कदम, घर के बाहर लगवाए बुलेटप्रूफ शीशे

Akshay Kumar: टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद बॉलीवुड में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है. सलमान खान को Y+ सिक्योरिटी दी गई है, जबकि अक्षय कुमार ने अपने घर के बाहर बुलेटप्रूफ ग्लास लगवा लिए हैं. आमिर खान और रोहित शेट्टी के घर के बाहर भी पेट्रोलिंग बढ़ाई गई है.

Akshay Kumar House Bulletbroof Glassses
Akshay Kumar House Bulletbroof Glassses

Akshay Kumar: टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) पर हुए सनसनीखेज फायरिंग मामले के बाद बॉलीवुड इंडस्ट्री में दहशत का माहौल है और तमाम बड़े स्टार्स की सुरक्षा बढ़ा दी गई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, टाइगर पर हमला करने वाले शूटर्स का असली टारगेट कोई दूसरा बड़ा स्टार था. इस खौफनाक घटना के बाद सलमान खान (Salman Khan) को Y+ सिक्योरिटी मिल गई है और वह मुंबई से बाहर रवाना हो गए हैं, जबकि अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने अपने जुहू वाले घर के बाहर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करते हुए बुलेटप्रूफ शीशे लगवा लिए हैं.

अक्षय कुमार और सलमान खान की सुरक्षा सख्त

टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले के बाद से बॉलीवुड सेलेब्स की सुरक्षा को लेकर हड़कंप मच गया है. सलमान खान को वाई-प्लस (Y+) सिक्योरिटी मुहैया कराई गई है, वहीं अक्षय कुमार ने अपने जुहू स्थित घर के बाहर किसी भी खतरे से निपटने के लिए बुलेटप्रूफ शीशे लगवा लिए हैं.

---विज्ञापन---

आमिर खान और रोहित शेट्टी के घर के बाहर पेट्रोलिंग तेज

सुरक्षा एजेंसियों ने एहतियात के तौर पर आमिर खान और निर्देशक रोहित शेट्टी के जुहू व बांद्रा स्थित आवासों के बाहर भी पुलिस गश्त काफी बढ़ा दी है ताकि किसी भी अनहोनी से निपटा जा सके.

घायल ड्राइवर उमेश चौहान की होगी सर्जरी

इस फायरिंग में घायल हुए ड्राइवर उमेश चौहान के लिवर में गोली फंसी हुई है, जिसे निकालने के लिए मुंबई के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में उनकी अहम सर्जरी की जाएगी. डॉक्टरों का कहना है कि उन्हें रिकवर होने में अभी वक्त लगेगा.

---विज्ञापन---

आयशा श्रॉफ ने अस्पताल पहुंचकर बंधाया ढांढस

मंगलवार को टाइगर श्रॉफ की मां आयशा श्रॉफ अस्पताल पहुंचीं और घायल उमेश चौहान के कजिन राहुल गौड़ से मुलाकात की. आयशा ने परिवार का हालचाल जाना और उन्हें हरसंभव मदद का भरोसा देते हुए अपना पर्सनल कॉन्टैक्ट नंबर भी शेयर किया.

परेशानी में है ड्राइवर उमेश का परिवार

उमेश चौहान की पत्नी इस वक्त 8 महीने की प्रेग्नेंट हैं और मानखुर्द में अपने 6 साल के बेटे आरव के साथ रह रही हैं. परिवार इस वक्त उमेश की सर्जरी और उनके जल्द स्वस्थ होने की दुआ कर रहा है, जबकि उनके पिता भी बनारस से मुंबई पहुंच रहे हैं.

---विज्ञापन---
First published on: Oct 21, 2026 05:32 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो