Thursday, 19 February, 2026

---विज्ञापन---

Border 2 Opening Day Collection: ‘बॉर्डर 2’ ने पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, इतने करोड़ का किया कलेक्शन

Border 2 Opening Day Collection: सनी देओल की फिल्म 'बॉर्डर 2' ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है. एडवांस बुकिंग में तगड़ी कमाई करने के बाद, फिल्म ने पहले दिन जबरदस्त ओपनिंग की है. आइए जानते हैं फिल्म ने पहले दिन कितनी कमाई की...

Border 2 First Day Collection
Border 2 First Day Collection

Border 2 First Day Collection: 29 साल के लंबे इंतजार के बाद ‘बॉर्डर 2’ आखिरकार आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है और जैसा कि उम्मीद थी, थिएटर्स के ‘हाउसफुल’ नजर आ रहे हैं. सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी ने पर्दे पर ऐसा जादू चलाया है कि फैंस जोश से भर गए हैं. पहले दिन के शुरुआती आंकड़े बताते हैं कि फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर सुनामी ला दी है. शानदार एडवांस बुकिंग और मॉर्निंग शोज में भारी भीड़ की बदौलत ‘बॉर्डर 2’ ने अपनी धाक जमा ली है और रिपब्लिक डे वीकेंड का इसे भरपूर फायदा मिलने वाला है.

पहले दिन की धमाकेदार कमाई

Sacnilk की रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘बॉर्डर 2’ ने अपने पहले दिन यानी शुक्रवार को अच्छा कलेक्शन किया है. शुरूआती आंकड़ों में बताया गया है कि फिल्म ने भारत में पहले दिन लगभग 20.71 करोड़ रुपये से ज्यादा कमा लिए है, लेकिन अभी रात के शोज में भीड़ बढ़ने के साथ यह आंकड़ा ऊपर जा सकता है. यानी कलेक्शन के आंकड़ों में बदलाव देखने को मिल सकता है. एडवांस बुकिंग से ही फिल्म ने करीब 17.5 करोड़ (ब्लॉक सीट्स समेत) जुटा लिए थे, जो यह साबित करता है कि दर्शकों में इस सीक्वल को लेकर कितना जबरदस्त क्रेज है.

---विज्ञापन---

रिपब्लिक डे वीकेंड का मिलेगा बड़ा फायदा

फिल्म 23 जनवरी को रिलीज हुई है, जिससे इसे शुक्रवार, शनिवार और रविवार के साथ-साथ सोमवार (26 जनवरी) की छुट्टी का भी बड़ा फायदा मिलेगा. इस तरह यह फिल्म अपने पहले 4 दिनों के लंबे वीकेंड में जबरदस्त कमाई कर सकती है. देशभक्ति के जज्बे से भरी इस फिल्म के लिए गणतंत्र दिवस का मौका ‘सोने पर सुहागा’ साबित हो सकता है.

फैंस को आ रही पसंद

लगभग 3 घंटे 19 मिनट की लंबी फिल्म होने के बावजूद दर्शकों का कहना है कि कहानी कहीं भी बोर नहीं करती. वरुण धवन और दिलजीत दोसांझ के किरदारों को भी खूब सराहा जा रहा है. यह कहानी इमोशन्स, एक्शन और पावरफुल डायलॉग्स का सही तालमेल बिठाती है. सिनेमाघरों में ‘हिंदुस्तान जिंदाबाद’ के नारों के साथ फिल्म का स्वागत किया जा रहा है.

First published on: Jan 23, 2026 08:57 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.