Tuesday, 28 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

इस फिल्म में आखिरी बार दिखी थी जय-वीरू की जोड़ी, ऑनस्क्रीन दोनों ने मचा दी थी धूम, मूवी हुई थी सुपरहिट

Dharmendra and Amitabh Bachchan: बॉलीवुड के लीजेंडरी एक्टर्स धर्मेंद्र और अमिताभ बच्चन ने साथ में कई लाजवाब फिल्में की हैं. दोनों की ऑनस्क्रीन जोड़ी ने हर बार बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाया है. इस फिल्म में आखिरी बार धर्मेंद्र-अमिताभ बच्चन बतौर लीड हीरो दिखे थे.

---विज्ञापन---

Dharmendra and Amitabh Bachchan
जय-वीरू की जोड़ी

Dharmendra and Amitabh Bachchan: बॉलीवुड के जय-वीरू यानी अमिताभ बच्चन और धर्मेंद्र ने साथ में कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं. दोनों की ऑनस्क्रीन जोड़ी ने हमेशा दर्शकों को अपना दीवाना बनाया है. जहां अमिताभ बच्चन आज भी फिल्मों में एक्टिव हैं, वहीं धर्मेंद्र बीते कई सालों से फिल्मों में बहुत काम नजर आए हैं. आज हम आपको इस जय-वीरू की जोड़ी की एक ऐसी फिल्म के बारे में बता रहे हैं, जिसके बाद दोनों ने बतौर लीड हीरो कभी साथ में काम नहीं किया. उनकी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त हिट साबित हुई थी. चलिए जानते हैं.

आखिरी बार दिखी जय-वीरू की जोड़ी

बॉलीवुड की मशहूर जोड़ियों में से एक धर्मेंद्र और अमिताभ बच्चन ने साथ में कई लालवाब फिल्मे की हैं. फिल्म शोले में उनका किरदार जय-वीरू आज भी दर्शकों के दिल में बसा हुआ है. इस सुपरहिट जोड़ी ने सालों दर्शकों के दिल पर राज किया है. लेकिन इस फिल्म के बाद दोनों ने बतौर लीड दोबारा साथ काम नहीं किया. जी हम बात कर रहे हैं साल 1980 में आई फिल्म ‘राम बलराम’ की.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: हेमा मालिनी से शादी के लिए Dharmendra ने अपनाया था इस्लाम? एक्टर ने खुद तोड़ी थी चुप्पी, लोगों की बोलती हो गई थी बंद

इस फिल्म में बतौर लीड आखिरी बार अमिताभ बच्चन और धर्मेंद्र की जोड़ी देखने को मिली थी. हालांकि इसके बाद भी दोनों कई फिल्मों का हिस्सा रहे, लेकिन बतौर लीड साथ में काम नहीं किया.

---विज्ञापन---

मूवी हुई थी सुपरहिट

धर्मेंद्र और अमिताभ बच्चन की जोड़ी बॉलीवुड की सबसे सफल जोड़ियों में से एक मानी जाती है. दोनों की जोड़ी आज भी ब्लॉकबस्टर मानी जाती है. दोनों एक साथ पर्दे पर उतरते ही छा जाते थे. इनकी दीवानगी में थिएटर्स खचाखच भर जाते थे. लीड रोल में दोनों की फिल्म राम बलराम को भी दर्शकों ने भरपूर प्यार प्यार दिया वर्ल्डवाइड इस फिल्म ने 7 करोड़ कमाए और साल 1980 की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म भी बनीं. इस फिल्म में धर्मेंद्र, और अमिताभ बच्चन के अलावा जीनत अमान और रेखा भी शामिल थीं.

First published on: Nov 11, 2025 01:00 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola