Sunday, 28 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

“मैं तकिए में मुंह छिपाकर रोती हूं”, बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया ने बयां किया अपना दर्द; अक्षय खन्ना को लेकर भी…

Neha Dhupia Struggle: बॉलीवुड की अभिनेत्री नेहा धूपिया इन दिनों अपने इन दिनों सिंगल पापा और परफेक्ट फैमिली जैसे शो के चलते सुर्खियों में हैं. हालांकि एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में लगातार काम न मिलने को लेकर चिंता जताते हुए अपना दर्द भी बयां किया है.

---विज्ञापन---

Neha Dhupia Struggle

Neha Dhupia News: फिल्म इंडस्ट्री में करियर की शुरूआत करना काफी कठिन होता है, लेकिन उससे भी ज्यादा मुश्किल लगातार काम मिलते रहना होता है. दरअसल बॉलीवुड में कई ऐसे एक्टर और एक्ट्रेस हैं, जिनको फिल्मों में शुरूआत तो की, लेकिन काम को लेकर उनकी चिंताएं कम नहीं हुईं. इसलिए लगातार काम मिलते रहना ज्यादा कठिन माना जाता है. इसी को लेकर बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया ने अपना दर्द बयां किया है. जहां एक्ट्रेस ने बताया कि बॉलीवुड की अनिश्चितता कभी पूरी तरह खत्म नहीं होती. बता दें कि नेहा इन दिनों सिंगल पापा और परफेक्ट फैमिली जैसे शो में काम करने के चलते काफी चर्चाओं में हैं.

“तकिए में मुंह छिपाकर रोती हूं”

बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा ने इंडस्ट्री में काम को लेकर अपना दर्द बयां करते हुए एक इंटरव्यू में कहा, “जब मैं काम नहीं कर रही होती हूं तो मुझे चिंता होती है. इंडस्ट्री में 20 साल बाद भी, जब लाइट्स बंद हो जाती हैं तो मैं तकिए में मुंह छिपाकर रोती हूं. मैंने तीन दिन पहले ऐसा किया था. क्या मेरे पास इसके कारण हैं? हां. क्या कोई सुन रहा है? मुझे नहीं पता. मैं इस बारे में कोई दुख भरी कहानी नहीं बनाना चाहती, क्योंकि मुझे फिल्मों का काम बहुत पसंद है. मुझे लगता है कि ये मुझे कभी निराश नहीं करेगा.”

---विज्ञापन---

मोटी चमड़ी का बनने की दी जाती है सलाह

नेहा ने इंटरव्यू के दौरान इस बात का भी जिक्र किया कि इंडस्ट्री में एक्टर्स को हमेशा मोटी चमड़ी वाला बनने की सलाह दी जाती है. उन्होंने कहा कि प्रोजेक्ट खोना और लगातार आलोचना का सामना करना काफी मुश्किल काम होता है. वहीं उन्होंने आगे कहा, “जब आपके आस-पास हर कोई काम कर रहा होता है और आप किनारे पर इंतजार करते हैं. आप जिंदगी गुजरते हुए देखते हैं. मुझमें और एक नए एक्टर में बस यही फर्क है कि मुझे पता है कि इन चीजों से कैसे बाहर निकलना है. मैं कई बार परेशान हुई हूं.”

अक्षय खन्ना को लेकर कही ये बात

एक्ट्रेस ने अक्षय खन्ना के करियर को लेकर भी बात करते हुए अपनी तुलना की. नेहा ने कहा, “काम से और काम मिलना जरूरी है. अगर मेरे हालिया दो शोज से कुछ नहीं मिलता तो कोई फायदा नहीं. क्या काम से अच्छा काम मिलता है. कभी-कभी तो समझ ही नहीं आता. फिर अक्षय खन्ना का करियर देखती हूं तो सोचती हूं कि हमें भी 6 साल घर बैठ जाना चाहिए. उम्मीद है कि काम से और काम मिलता रहेगा.”

First published on: Jan 06, 2026 03:15 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola