Thursday, 27 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

शाहरुख खान के साथ डेब्यू, एक फिल्म के बाद छोड़ी इंडस्ट्री, आज हैं 50,000 करोड़ की मालकिन

Bollywood Actress Left Industry After One Film: आज हम आपको बॉलीवुड की एक एक्ट्रेस के बारे में बताने वाले हैं, जिसने शाहरुख खान के साथ बॉलीवुड में डेब्यू किया और एक ही फिल्म के बाद इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया।

Bollywood Actress Left Industry After One Film (1)

Bollywood Actress Left Industry After One Film: बॉलीवुड में ऐसे एक्टर्स हैं जो सालों से इंडस्ट्री में काम कर रहे हैं और कई हिट और कई फ्लॉप फिल्में दे रहे हैं। इंडस्ट्री के कुछ ऐसे एक्टर्स भी हैं जिनका एक्टिंग करियर ज्यादा नहीं चल पाया और समय से खत्म हो गया। आज हम आपको एक ऐसी एक्ट्रेस के बारे में बताने वाले हैं, जिसकी एक्टिंग बहुत ही ज्यादा कम रही है। क्योंकि इस एक्ट्रेस ने एक फिल्म के बाद ही इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया और आज 50,000 करोड़ की मालकिन है। हम बात कर रहे हैं एक्ट्रेस गायत्री जोशी की।

शाहरुख के साथ किया बॉलीवुड में डेब्यू

बॉलीवुड में शाहरुख खान के साथ डेब्यू करने वाली एक्ट्रेस गायत्री जोशी ने सिर्फ एक फिल्म में काम किया और उसके बाद वह फिल्मों से गायब हो गईं। साल 2004 में आई आशुतोष गोवारिकर की फिल्म ‘स्वदेस’ से गायत्री जोशी ने बॉलीवुड में कदम रखा था। इस फिल्म को ऑस्कर भेजा जाने वाला था। फिल्म बॉक्स ऑफिस हिट थी, साथ ही लोगों को शाहरुख खान और गायत्री जोशी की जोड़ी भी खूब पसंद आई थी।

---विज्ञापन---

गायत्री जोशी ने क्यों छोड़ी इंडस्ट्री?

‘स्वदेस’ में शाहरुख और गायत्री की कैमिस्ट्री देखने के बाद फैंस उन्हें दोबारा पर्दे पर देखना चाहते थे। स्वदेश रिलीज होने के ठीक एक साल बाद 2005 में गायत्री जोशी ने फिल्मी दुनिया को छोड़ दिया था। उनके इस तरह अचानक चले जाने से सभी हैरान थे। दरअसल, गायत्री जोशी ने साल 2005 में बिजनेसमैन विकास ओबेरॉय से शादी कर ली। शादी के बाद गायत्री फिल्मों से पूरी तरह दूर हो गईं।

यह भी पढ़ें: इस फिल्म में कोई नहीं करना चाहता था माधुरी के साथ काम, कई रिजेक्शन के बाद फिर इस एक्ट्रेस ने कहा ‘हां’

---विज्ञापन---

50,000 करोड़ की मालकिन हैं गायत्री

गायत्री जोशी के पति विकास ओबेरॉय भारत के बड़े रियल एस्टेट इंवेस्टर्स में से एक हैं। उनकी ओबेरॉय कंस्ट्रक्शन कंपनी की नेटवर्थ अनुमानित 50,000 करोड़ रुपये है। इस तरह गायत्री जोशी बॉलीवुड की चमक-दमक से दूर रहने के बाद भी 50,000 करोड़ की मालकिन हैं।

First published on: Sep 07, 2025 01:59 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola