Saturday, 27 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

Bhooth Bangla की रिलीज से पहले जानें किस सिरकटे शख्स के साथ घूम रहे अक्षय कुमार, वीडियो देख घबराहट के कारण फैंस की हुई ऐसी हालत

अक्षय कुमार इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म भूत बंगला का प्रमोशन कर रहे हैं. इस बीच उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे देख लोग हैरान रह गए हैं.

---विज्ञापन---

Akshay Kumar
Akshay Kumar

Bhooth Bangla: अक्षय कुमार जल्द ही प्रियदर्शन की फिल्म भूत बंगला में नजर आएंगे, जो कि 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. फिल्म की रिलीज से पहले अक्षय लगातार इसका प्रमोशन कर रहे हैं. इस बीच हाल ही में मूवी में एक नया गाना रिलीज हो चुका है और इसे दर्शकों का मिला जुला रिस्पॉन्स देखने को मिल रहा है. वहीं, सोशल मीडिया पर अक्षय कुमार का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जो कि काफी हैरान करने वाला है. इस वीडियो को देख फैंस भी घबरा गए हैं. तो चलिए जानते हैं कि आखिर ऐसा क्या है इस वीडियो में.

सिरकटे शख्स के साथ घूमते दिखे अक्षय कुमार

दरअसल अक्षय कुमार ने वीडियो एक्स(ट्विटर) पर पोस्ट किया है. इस वीडियो को पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा, “भाई साहब से एक सवाल क्या पूछ लिया, बिना सिर पैर की बातें करने लग गया.” एक्टर इस वीडियो में एक शख्स को पकड़कर चल रहे हैं, जिसका सिर नहीं है और वो एक्टर से बातें भी कर रहा है. वो इस दौरान पूछते हैं, ” एक बात बता भूत वूत होते हैं क्या? तो बिना सिर वाला शख्स कहता है, “पता नहीं सर, जब से मैं पैदा हुआ हूं मेरी मां कहती थी, मेरा बाप भूत है और मेरा बाप बोलता था कि मेरी मां भूत है, लेकिन मैंने ऐसा कुछ देखा ही नहीं सर. ये सब अफवाहें हैं आप इन सब पर ध्यान मत दो.

---विज्ञापन---

वीडियो पर लोगों ने किए कमेंट्स

इस वीडियो के वायरल होने के बाद लोग तरह तरह के कमेंट्स कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, “बस बिना सिर पैर की मूवी न हो. दूसरे यूजर ने लिखा, “बिना सिर के कौन बातें करता है. मतलब कुछ भी. तीसरे यूजर ने लिखा, “भूल भुलैया वाली वाइब्स आ रही हैं. 10 अप्रैल का इंतज़ार रहेगा. भाई साहब का तो दिमाग ही ठिकाने पर नहीं है.अक्षय पाजी वापस आ गए हैं.

जल्द इन फिल्मों में नजर आएंगे अक्षय कुमार

अक्षय कुमार की भूत बंगला की निर्माता एकता कपूर हैं. वहीं, इस फिल्म के अलावा खिलाड़ी कुमार हैवान और वेलकम टू द जंगल में नजर आएंगे. इन फिल्मों की रिलीज का फैंस को बेसब्री से इंतजार है. बता दें कि आखिरी बार अक्षय स्काई फोर्स में दिखे थे, जो कि बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक रही थी.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- The Kerala Story 2’ को लेकर फैंस के लिए खुशखबरी, हाईकोर्ट ने फिल्म की रिलीज से हटाई रोक

First published on: Feb 28, 2026 02:39 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola