Saturday, 27 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘The Kerala Story 2’ को लेकर फैंस के लिए खुशखबरी, हाईकोर्ट ने फिल्म की रिलीज से हटाई रोक

The Kerala Story 2: विवादास्पद फिल्म 'द केरल स्टोरी 2' को लेकर चल रहा कानूनी पछड़ा अब अपने अंजाम पर पहुंच गया है. केरल हाई कोर्ट की डिवीजन बेंच ने फिल्म की रिलीज को हरी झंडी दे दी है, जिससे फिल्म के मेकर्स और फैंस ने राहत की सांस ली है.

---विज्ञापन---

The Kerala Story 2: फिल्म ‘द केरल स्टोरी 2’ की रिलीज पर मंडरा रहे काले बादल अब छंट गए हैं. केरल हाई कोर्ट की डिवीजन बेंच ने सिंगल जज द्वारा लगाए गए 15 दिनों के अंतरिम स्टे को पूरी तरह हटा दिया है. शुक्रवार, 27 फरवरी को आए इस ऐतिहासिक फैसले के बाद फिल्म के सिनेमाघरों में उतरने का रास्ता साफ हो गया है. इससे पहले सांप्रदायिक सौहार्द बिगड़ने की आशंका के चलते फिल्म पर रोक लगा दी गई थी, जिससे टिकटों का रिफंड तक शुरू हो गया था. अब कोर्ट के आदेश के बाद फिल्म आज ही रिलीज हो रही है.

सिंगल जज का फैसला पलटा

गुरुवार को जस्टिस थॉमस ने फिल्म के टीजर और कंटेंट पर आपत्ति जताते हुए रिलीज पर 15 दिनों की रोक लगा दी थी. कोर्ट का मानना था कि फिल्म केरल की छवि गलत तरीके से पेश कर सकती है. हालांकि, डिवीजन बेंच ने इस आदेश को रद्द करते हुए फिल्म को रिलीज करने की अनुमति दे दी है.

---विज्ञापन---

देर रात चली स्पेशल सुनवाई

फिल्म की गंभीरता को देखते हुए डिवीजन बेंच ने गुरुवार शाम 7:30 बजे एक ‘अर्जेंट स्पेशल सिटिंग’ बुलाई थी. करीब दो घंटे से ज्यादा चली लंबी बहस के बाद जस्टिस एसए धर्माधिकारी और पीवी बालकृष्णन की बेंच ने फैसला सुरक्षित रख लिया था, जिसे शुक्रवार शाम 4 बजे सुनाया गया.

सेंसर बोर्ड की भूमिका पर सवाल

पहले की सुनवाई में कोर्ट ने सेंसर बोर्ड (CBFC) के काम करने के तरीके पर नाराजगी जताई थी. जज का कहना था कि सर्टिफिकेट देते समय कानूनी बारीकियों का पालन नहीं हुआ. हालांकि, अब डिवीजन बेंच ने सभी पक्षों को सुनने के बाद रिलीज का रास्ता साफ कर दिया है.

---विज्ञापन---

सिनेमाघरों में मची अफरा-तफरी

शुक्रवार सुबह तक फिल्म की रिलीज को लेकर भारी असमंजस था. कई सिनेमाघर मालिकों ने एडवांस बुकिंग के पैसे रिफंड करना शुरू कर दिए थे. लेकिन शाम होते-होते कोर्ट के फैसले ने पूरी स्थिति बदल दी और अब फिल्म को रिलीज के लिए तैयार किया जा रहा है.

सांप्रदायिक सौहार्द की चिंता

फिल्म को चुनौती देने वाली याचिकाओं में दावा किया गया था कि इसकी सामग्री एक खास समुदाय को बदनाम करने वाली है. कोर्ट ने शुरुआत में इस पर चिंता जताई थी, लेकिन कानूनी पहलुओं की गहन जांच के बाद अब फिल्म को जनता के सामने पेश करने की इजाजत मिल गई है.

---विज्ञापन---
First published on: Feb 27, 2026 06:34 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola