Monday, 13 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

Baby John Advance Booking: क्या Jawan का रिकॉर्ड तोड़ पाएगी एटली की नई मूवी?

Baby John Advance Booking: वरुण धवन की मूवी सिनेमाघरों मे रिलीज होने के लिए तैयार है। मूवी ने रिलीज होने से पहले ही करोड़ों की कमाई कर ली है। आइए आपको भी बताते हैं कितनी कमाई हुई है?

---विज्ञापन---

Baby John Advance Booking: वरुण धवन क्रिसमस पर अपनी बेबी जॉन फिल्म लेकर आ रहे हैं। जवान के बाद एटली कुमार की बेबी जॉन धमाका करने के लिए तैयार है। वहीं रिलीज से पहले ही मूवी ने करोड़ों की कमाई कर ली है। रिलीज से पहले ही मेकर्स मालामाल हो गए हैं। वहीं इससे पहले पिछले साल आई एटली की जवान ने कमाई के मामले में नए रिकॉर्ड बना लिए थे। शाहरुख खान की जवान 2023 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मूवी बन गई थी। हालांकि इस साल आई अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 ने जवान का रिकॉर्ड तोड़ दिया है और अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। अब देखना दिलचस्प होगा की क्या एटली की बेबी जॉन इसका रिकॉर्ड तोड़ पाती है या नहीं?

अब तक कितनी कमाई?

बेबी जॉन की एडवांस बुकिंग की बात करें तो Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार मूवी ने बिना ब्लॉक सीटा के 1.32 करोड़ रुपये बिजनेस कर लिया है। अब तक बेबी जॉन के 44,782 से ज्यादा टिकट बेचे गए हैं। हालांकि ये आंकड़ा अभी बढ़ सकता है। क्योंकि मूवी के रिलीज होने में अभी 24 घंटे से भी कम का समय बचा है। वहीं मूवी की कमाई 2.05 करोड़ रुपये हो गई है।

---विज्ञापन---

https://www.instagram.com/reel/DD5_tbACd4r/?utm_source=ig_embed&ig_rid=73e16586-81f3-4d4c-a79e-3e654e38e96d

यह भी पढ़ें: Paatal Lok Season 2 की रिलीज डेट अनाउंस, जानिए कब और कहां होगी स्ट्रीम?

---विज्ञापन---

मूवी के कितने शोज?

बता दें बेबी जॉन के 6,150 शोज हैं। इसमें गुजरात, दिल्ली और महाराष्ट्र जैसे राज्य शामिल हैं। महाराष्ट्र की बात करें तो महाराष्ट्र में मूवी के 1,148 शोज हैं। वहीं दिल्ली में 833 शोज हैं। एडवांस बुकिंग में दिल्ली में मूवी ने 33.11 लाख की कमाई कर ली है। वहीं मुंबई में एटली की मूवी ने 24.33 लाख की कमाई की है।

क्या जवान की तरह मूवी होगी ब्लॉकबस्टर?

बॉलीवुड लाइफ की रिपोर्ट के अनुसार एटली से एक इंटरव्यू में जब पूछा गया कि क्या बेबी जॉन जवान का रिकॉर्ड तोड़ पाएगी और उसकी तरह ही ब्लॉकबस्टर साबित हो पाएगी या नहीं। इस पर एटली ने जवाब दिया कि हमने इस मूवी में एक्शन सीन्स भरपूर रखे हैं। अब ये दर्शकों पर निर्भर है कि वो मूवी को कितना प्यार दे पाते हैं। हमारी तरफ से पूरी मेहनत की गई है इसे जवान की तरह ही ब्लॉकबस्टर बनाने की। जवान की तरह ही बेबी जॉन भी एक सोशल मैसेज देगी।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Chum Darang बनीं नई टाइम गॉड, पर कुछ ही समय में क्यों छीन ली गई पावर

First published on: Dec 24, 2024 01:13 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola