Thursday, 18 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

कौन हैं अर्जुन रामपाल की GF गैब्रिएला डेमेत्रिएड्स? फोटोज देख रह जाएंगे निहारते

Arjun Rampal Girlfriend: बॉलीवुड के मशहूर कलाकार अर्जुन रामपाल इन दिनों अपनी फिल्म धुरंधर को लेकर सुर्खियों में हैं. फिल्मों के अलावा एक्टर अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमिट्रिएड्स को लेकर भी सुर्खियों में रहते हैं. हाल ही में उन्होंने खुलासा किया कि सगाई रचा ली है. 6 साल से दोनों साथ रहते हैं. बच्चे भी हैं. लेकिन शादी अबतक नहीं रचाई है.

---विज्ञापन---

Gabriella Demetriades

Arjun Rampal Girlfriend: 5 दिसंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई अर्जुन रामपाल की फिल्म ‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई कर रही है. दर्शक इस फिल्म में शामिल हर एक किरदार की खूब तारीफ कर रहे हैं. फिल्म में अर्जुन रामपाल ने एक खूंखार विलेन का किरदार निभाया है. फिल्मों के अलावा अर्जुन अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर अक्सर सुर्खियों में आ जाते हैं. हाल ही में खबर आई है कि एक्टर ने अपनी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमिट्रिएड्स संग सगाई कर ली है. इसके बारे में एक्टर ने खुद खुलासा किया है. बता दें दोनों 6 साल से रिलेशनशिप में हैं. दोनों के 2 बेटे हैं. लेकिन शादी अबतक नहीं रचाई है.

हाल ही में रिया चक्रवर्ती के पॉडकास्ट में आए अर्जुन रामपाल और गैब्रिएला ने बताया कि अब तक भी उनकी शादी नहीं हुई है. इसी बातचीत के दौरान अर्जुन ने कहा कि हम आपके शो में ये रिवील कर रहे हैं कि हमने सगाई कर ली है. ऐसे में ये जानकर फैंस हैरान रह गए हैं.

---विज्ञापन---

अर्जुन रामपाल की GF

अब बात करें अर्जुन रामपलक की गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमिट्रिएड्स की तो वो एक फेमस मॉडल हैं. 38 साल की गैब्रिएला पोर्ट एलिजाबेथ, साउथ अफ्रीका से हैं और काफी खूबसूरत दिखती हैं. उनके बोल्ड लुक्स अक्सर वायरल होते हैं. मॉडल होने के साथ ही शानदार फैशन डिजाइनर भी हैं. उन्होंने इश्क झमेला और ओपिरि जैसी फिल्मों में काम भी किया है. बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल के साथ गैब्रिएला 6 साल से रिलेशनशिप में हैं और अब इस कपल ने सगाई कर ली है.

---विज्ञापन---
First published on: Dec 14, 2025 06:33 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola