Sunday, 20 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘धुरंधर 2’ को प्रोपेगेंडा कह बुरी फंसी अनीत पड्डा की बहन रीत पड्डा, डिलीट करना पड़ गया इंस्टाग्राम

धुरंधर 2 को हाल ही में सैयारा एक्ट्रेस अनीत पड्डा की बहन रीत पड्डा ने प्रोपेगेंडा बताया था. जिसके बाद उन्हें जमकर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा. वहीं, अब इस पूरे बवाल के बाद रीत पड्डा ने एक ऐसा कदम उठाया है, जो हैरान कर देगा.

Dhurandhar 2-Aneet Padda-Reet Padda
Dhurandhar 2-Aneet Padda-Reet Padda

धुरंधर 2 इन दिनों चर्चा में बनी हुई है. फिल्म की चारों ओर तारीफें हो रही हैं. इतना ही नहीं यह इस फिल्म ने सिर्फ 10 दिनों में 1200 करोड़ का शानदार कलेक्शन कर लिया है. लेकिन जहां एक ओर फिल्म की तारीफ हो रही है, कुछ लोग इसे प्रोपेगेंडा भी कह रहे हैं. हाल ही में सैयारा फेम एक्ट्रेस अनीत पड्डा की बहन रीत पड्डा ने इसे प्रोपेगेंडा कहा था. जिसके बाद उन्हें जमकर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था. इस ट्रोलिंग से तंग आकर रीत ने अपना अकाउंट प्राइवेट किया और उसके बाद उन्होंने इसे डिलीट कर दिया है.

रीत ने धुरंधर 2 पर कही थी ये बातें

दरअसल, रीत पड्डा ने धुरंधर 2 को प्रोपेगेंडा बताया था और इस फिल्म को उन्होंने गवर्नमेंट फ्रेंडली नैरेटिव बताया था. रीत ने कहा था कि मूवी में नोटबंदी जैसी चीजें दिखाई हैं. इसे प्रोपेगेंडा कहें? जी हां. इनकार करें? बिल्कुल नहीं. लेकिन शायद प्रोपेगेंडा की आपकी परिभाषा अलग है, कौन जानता है. रीत ने ये भी कहा, ” कश्मीर फाइल्स और केरल फाइल्स फिल्मों की बात करें तो ऐसा लगता है कि इनमें कुछ क्रिएटिव मैथ का इस्तेमाल किया गया है. सच्चाई का एक छोटा सा पार्ट लीजिए. उसमें कुछ बेतुके ढंग से बढ़ाए गए आंकड़े मिला दीजिए और अचानक आपके पास एक समुदाय के खिलाफ एक पूरी कहानी तैयार हो जाएगी. रीत ने प्रियंका चोपड़ा पर भी सवाल उठाया, जिन्होंने ऑस्कर में फिलिस्तीन को लेकर आवाज उठाने के लिए मंच का इस्तेमाल नहीं किया.

---विज्ञापन---

धुरंधर 2 को प्रोपेगेंडा कहे जाने पर ट्रोल हुईं रीत

रीत के द्वारा कही गईं इन बातों का स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ. लोगों ने उन्हें धुरंधर 2 को प्रोपेगेंडा कहने पर खूब ट्रोल किया है. वह ट्रोलिंग से इतना परेशान हो गईं की बाद में उन्होंने इंस्टाग्राम अकाउंट को प्राइवेट कर दिया. हालांकि इसके बाद उन्होंने अपना अकाउंट भी डिलीट कर दिया. क्योंकि प्रोफाइल सर्च करने पर उनका पेज अनअवेलेबल आ रहा है.

रीत ने लिंक्डइन प्रोफाइल भी हटाया

रीत ने सिर्फ अपना इंस्टाग्राम अकाउंट ही नहीं बल्कि उन्होंने अपना लिंक्डइन अकाउंट भी हटा दिया है. इस बवाल में कुछ लोगों ने ये भी सवाल उठाया था कि रीत जिस फाजिल अहमद को डेट कर रही हैं वह पाकिस्तानी है. हालांकि इस बात की कोई भी ऑफिशियल पुष्टि नहीं हुई है. कहा जा रहा है कि वह भारतीय नागरिक है. इस पूरे बवाल पर अभी तक अनीत पड्डा का कोई रिएक्शन नहीं आया है.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- धुरंधर 2 से डरे Akshay Kumar? पोस्टपोन हुई Bhooth Bangla की रिलीज डेट से तिलमिलाए खिलाड़ी कुमार ने निकाली भड़ास!

First published on: Mar 29, 2026 05:31 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola