Sunday, 20 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

धुरंधर 2 से डरे Akshay Kumar? पोस्टपोन हुई Bhooth Bangla की रिलीज डेट से तिलमिलाए खिलाड़ी कुमार ने निकाली भड़ास!

अक्षय कुमार स्टारर फिल्म भूत बंगला की रिलीज डेट दो बार पोस्टपोन हो चुकी है. धुरंधर 2 की सफलता के बीच भूत बंगला की रिलीज डेट पोस्टपोन होने के बाद हाल ही में अक्षय कुमार ने एक्शन फिल्मों को लेकर अपनी भड़ास निकाली है.

Bhooth Bangla
Bhooth Bangla

अक्षय कुमार की फिल्म भूत बंगला इस साल की मोस्ट अवेटेड मूवीज में से एक है और वह इस फिल्म को लेकर चर्चा में बने हुए हैं. फिल्म 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी. हालांकि फिल्म की रिलीज डेट टल गई है. फिल्म की रिलीज डेट धुरंधर 2 के तूफान के बीच टली है. क्योंकि फिल्म लगातार बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. इस बीच हॉलीवुड मूवी हेल मैरी भी रिलीज हुई थी, जिसे दर्शकों ने बिल्कुल भी भाव नहीं दिया है. जिसके बाद मेकर्स को समझ आ गया की भूत बंगला की रिलीज डेट को आगे बढ़ाने में ही भलाई है. इन सभी के बीच अब अक्षय कुमार ने एक्शन फिल्मों को लेकर बात की है. साथ ही अपना भड़ास भी निकाली है.

VFX एक्शन पर भड़के अक्षय कुमार!

दरअसल, अक्षय कुमार ने हाल ही में पीटीआई से बातचीत की है और एक्शन फिल्मों को लेकर अपना रिएक्शन दिया. उन्होंने कहा, “आजकल जिस तरह से एक्शन फिल्में बन रही है, उनमें बहुत बड़ा फर्क आ गया है. पहले एक्शन असली होता था, लेकिन अब सब कुछ VFX से किया जाता है. इसमें मजा नहीं आता, क्योंकि ये नकली सा लगता है. मैं एक ऐसी फिल्म बनाना चाहता हूं जो असली हो. जैसा कि अगर मैं कूद रहा हूं, तो मैं सच में कूद रहा हूं न कि उसके लिए VFX का इस्तेमाल कर रहा हूं या अगर मैं किक मार रहा हूं, तो मैं सच में किक मार रहा हूं. ऐसा नहीं कि 15 लोग मुझे लोगों को किक मारने में मदद कर रहे हैं. मैं बिना VFX के इस्तेमाल के एक एक्शन फिल्म बनाना चाहता हूं.

---विज्ञापन---

Ai पर अक्षय ने कही ये बात

इतना ही नहीं अक्षय कुमार ने इस दौरान AI को लेकर आए बदलाव और हद से ज्यादा इस्तेमाल को लेकर भी बात की है. उन्होंने कहा, “मैं ये बात AI के जमाने में कह रहा हूं और लोग चाहें तो कुछ भी सोच सकते हैं, लेकिन मैं एक ऐसी एक्शन फिल्म बनाना चाहता हूं जो सचमुच की एक्शन फिल्म हो. दर्शक ये फील कर सकें कि इसमें कितनी मेहनत लगी है. ठीक वैसे नहीं, जैसे AI या कंप्यूटर की मदद से की गई मेहनत में होता है.

इस दिन रिलीज होगी भूत बंगला

बता दें कि अक्षय कुमार की फिल्म भूत बंगला का डायरेक्शन प्रियदर्शन ने किया है. इस फिल्म से अक्षय और प्रियदर्शन सालों बाद फिर से साथ आए हैं. यह एक हॉरर कॉमेडी मूवी है, जिसमें परेश रावल, तब्बू और वामिका गब्बी भी नजर आएंगी. फिल्म जहां पहले 30 मार्च को रिलीज होने वाली थी, लेकिन फिर इसे 10 अप्रैल को रिलीज किया जाना था. लेकिन वह अब सिनेमाघरों में 17 अप्रैल को दस्तक देगी.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- जब Aamir Khan को देख धोखा खा गए लोग! देखते ही बोले ‘सुनील सर आइये’, एक्टर ने यूं किया रिएक्ट

First published on: Mar 29, 2026 12:45 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola