Aneet Padda Birthday Photos: पिछले साल अपनी डेब्यू फिल्म ‘सैयारा’ से पॉपुलर हुई एक्ट्रेस अनीत पड्डा ने इस साल अपनी वेब सीरीज ‘हुंकार’ से लोगों को हैरान करने का काम किया है. लेकिन इस बार एक्ट्रेस अपनी किसी फिल्म या सीरीज की वजह से नहीं, बल्कि अपनी कुछ तस्वीरों की वजह से खबरों के बाजार में आई हैं. दरअसल, हाल ही में अनीत पड्डा ने अपने 24वें बर्थडे के सेलिब्रेशन की कई सारी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, जो अब इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही हैं. किसी तस्वीर में अनीत अहान की बाहों में दिखाई दे रही हैं, तो किसी में आलिया के साथ पोज दे रही हैं. चलिए पूरा मामला विस्तार से समझाते हैं.
अहान की बाहों में दिखीं अनीत…
अनीत पड्डा ने 13 अक्टूबर को अपना 24वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया. करीब एक महीने बाद अनीत ने अपने बर्थडे सेलिब्रेशन की कई सारी तस्वीरें शेयर की हैं. तस्वीरों से पता चलता है कि उनकी बर्थडे पार्टी की थीम फेयरीटेल थी. इन सभी तस्वीरों में से एक फोटो में अनीत फिल्म ‘सैयारा’ में अपने को-स्टार और कथित बॉयफ्रेंड अहान पांडे की बाहों में दिखाई दे रही हैं. इस प्यारे से मोमेंट ने फैंस का ध्यान खींचा. इसी के साथ एक बार फिर फैंस के बीच अहान पांडे और अनीत पड्डा के रिश्ते को लेकर बातें होने लगीं.
आलिया भट्ट संग फोटो ने खींचा ध्यान
इसके अलावा, आलिया भट्ट के साथ उनकी तस्वीर ने तो सभी को हैरान कर दिया, जिसमें अनीत और आलिया एक-दूसरे को गले लगाते हुए फोटो पोज दे रही हैं. इसी के साथ फैंस के बीच इन दोनों एक्ट्रेस को लेकर एक नई बहस शुरू हो गई. लोग आलिया और अनीत की तुलना करने और उन्हें एक-दूसरे की रियल सिस्टर बताने लगे. अनीत ने अपने बर्थडे लुक और सेलिब्रेशन की कई और तस्वीरें भी शेयर की हैं, जिनमें से एक तस्वीर में वह डायरेक्टर मोहित सूरी को गले लगाती दिखाई दे रही हैं.
अनीत ने लिखा इमोशनल नोट…
इन तस्वीरों को शेयर करते हुए अनीत ने एक इमोशनल नोट भी लिखा, ‘बर्थडे में कुछ ऐसा है, जो मुझे रोने पर मजबूर कर देता है. जैसे-जैसे घड़ी 12 के करीब आती है, मेरा दिल तेजी से धड़कने लगता है और मेरे दिमाग में हर चीज की एक झलक चलने लगती है. वो सारे पल जो मुझे याद आते हैं, कुछ अफसोस, वो सारे ‘आई लव यू’ जो मैंने कहे और काफी नहीं कहे, वो कॉल जो मैंने कभी नहीं किए, छोटी-छोटी जीत जिन्हें मैं सेलिब्रेट करना भूल गई, वो लोग जिनसे मैं ज्यादा नहीं मिलती, प्लान जो ट्रांसलेशन में खो गए. मैं उन सभी बर्थडे के बारे में सोचती हूं, जो मैं अब दादू के बिना मनाऊंगी. कितना अजीब है कि उनके बिना जिंदगी चलती रहती है. मुझे जूली की भी याद आती है, रात में उसके खर्राटे और भी बहुत कुछ. वो चीजें जो मैंने कभी नहीं सोचा था कि मुझे याद आएंगी. वो सारा प्यार जो मैं नहीं दे सकी क्योंकि मुझे लगा कि मेरे पास हमेशा के लिए है.’