Monday, 16 November, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘बुलेटप्रूफ शीशे भी नहीं बचा पाएंगे’, अमिताभ बच्चन को फिर मिली जान से मारने की धमकी

Amitabh Bachchan: गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट जारी कर अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन को जान से मारने की धमकी दी है. दिल्ली पुलिस द्वारा मुंबई से उसके दो साथियों को गिरफ्तार किए जाने के बाद उसने यह धमकी भरा संदेश लिखा है, जिसमें बुलेटप्रूफ केबिन का भी जिक्र किया गया है.

amitabh bachchan receive death threat
amitabh bachchan receive death threat

Amitabh Bachchan: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) और उनके बेटे अभिषेक बच्चन पर एक बार फिर जानलेवा हमले का खतरा मंडराने लगा है. गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों (Goldy Dhillon) ने सोशल मीडिया पर एक सनसनीखेज पोस्ट जारी कर दोनों बाप-बेटे को जान से मारने की खुली धमकी दी है. दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल द्वारा मुंबई से उसके दो साथियों की गिरफ्तारी के बाद भड़के गोल्डी ने 1984 के मामले का जिक्र करते हुए लिखा है कि चाहे वे कितने भी बुलेटप्रूफ केबिन बनवा लें, उन्हें नहीं बख्शा जाएगा. इस धमकी के बाद बॉलीवुड गलियारों में हड़कंप मच गया है.

दो साथियों की गिरफ्तारी के बाद भड़का गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों

गोल्डी ढिल्लों ने अपने पोस्ट में दावा किया है कि दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मुंबई से उसके दो साथियों विकास ठाकुर और दीपक सिंह को गिरफ्तार किया है. गैंगस्टर ने स्पष्ट किया कि इन दोनों को किसी दूसरे गैंग से जोड़कर न देखा जाए. उसने धमकी भरे लहजे में कहा कि उसके दो भाइयों की गिरफ्तारी से होने वाली वारदात टली नहीं है और न ही टलेगी, क्योंकि उसके पास 200 और भाई मौजूद हैं.

---विज्ञापन---

बुलेटप्रूफ केबिन में ही मारने की दी खुली चुनौती

अपने पोस्ट में गोल्डी ढिल्लों ने 1984 के सिख दंगों का जिक्र करते हुए अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन का नाम लिया. उसने लिखा कि जो भी सिख कौम के खिलाफ बोलेगा वह उनका दुश्मन है और 1984 के दोषियों को कभी माफ नहीं किया जाएगा. गैंगस्टर ने सीधे शब्दों में धमकी देते हुए लिखा कि ये दोनों बाप-बेटे चाहे जितने भी बुलेटप्रूफ केबिन बनवा लें या कुछ भी कर लें, वे उन्हें उसी बुलेटप्रूफ केबिन के अंदर मारेंगे.

हर रविवार बुलेटप्रूफ केबिन से फैंस से मिलते हैं बिग बी

गौरतलब है कि अमिताभ बच्चन को पहले भी धमकियां मिल चुकी हैं, जिसके चलते उनकी सुरक्षा को लेकर विशेष इंतजाम किए गए हैं. अमिताभ बच्चन हर रविवार अपने घर जलसा के बाहर इकट्ठा होने वाले फैंस से मुलाकात करते हैं, लेकिन सुरक्षा कारणों से अब वे बुलेटप्रूफ केबिन के अंदर रहकर ही अपने चाहने वालों का अभिवादन स्वीकार करते हैं. हालांकि वो कई मौकों पर बिना बुलेटप्रूफ केबिन के भी फैंस से मिलते नजर आए हैं.

---विज्ञापन---

टाइगर श्रॉफ पर हुई फायरिंग के बाद बढ़ाई गई थी सुरक्षा

कुछ समय पहले ही बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर भी जानलेवा फायरिंग की घटना हुई थी. उस हमले में टाइगर बाल-बाल बच गए थे, लेकिन उनके ड्राइवर और एक फैन को गोली लग गई थी, जिसके बाद टाइगर खुद गाड़ी चलाकर ड्राइवर को अस्पताल ले गए थे. उस हमले की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली थी और इसी घटना के बाद अमिताभ बच्चन की सुरक्षा भी और कड़ी कर दी गई थी.

लगातार निशाने पर हैं बॉलीवुड के बड़े सितारे

बीते कुछ महीनों से फिल्म इंडस्ट्री के कई दिग्गज सितारे और फिल्ममेकर्स अपराधियों के निशाने पर हैं. टाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले सुपरस्टार सलमान खान को भी कई बार जान से मारने की धमकियां मिल चुकी हैं, जबकि सलमान खान और निर्देशक रोहित शेट्टी के घर के बाहर फायरिंग की घटनाएं भी सामने आ चुकी हैं. अब बच्चन परिवार को मिली इस नई धमकी ने मुंबई पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है.

---विज्ञापन---
First published on: Nov 16, 2026 07:29 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो